भारत की इन जगहों पर फ्री में रह सकते हैं आप, मिलती हैं कई सुविधाएं...

 

दुनियाभर में बहुत सारी खाने की जगह ऐसी हैं जहां पर आप स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं। इन सब जगहों पर जाकर खाने के लिए आपके पास पैसों का होना बहुत जरूरी है। 

 

ट्रिप प्लान करते समय अक्सर लोगों की सबसे बड़ी टेंशन ये होती हैं कि कितना खर्चा आएगा। इस तरह की दिक्कतों का सामना उन लोगों को काफी ज्यादा करना पड़ता है जो बजट ट्रैवलिंग करना चाहते हैं।  बजट ट्रैवलिंग में कहीं रहने में सबसे ज्यादा खर्चा आता है। 

 

ऐसे में आज हम आपको भारत की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप फ्री में रह सकते हैं। और आप मुफ्त में लाजवाब खाने का स्वाद चख सकते हैं। 

 

 

1.  अमृतसर का स्वर्ण मंदिर (Sri Harmandir Sahib , GoldenTemple)

 

पंजाब के अमृतसर में बनें स्वर्ण मंदिर में रोज मुफ्त में खाना मिलता है। इस मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही कोई भी गरीब व्यक्ति भरपेट खाना खा सकता है। तो अगली बार अमृतसर जाने का प्लान हो तो स्वर्ण मंदिर जाना न भूलें।

2. कोयंबटूर (Coimbatore )

ईशा फाउंडेशन कोयंबटूर से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित है। यह सदगुरू का एक धार्मिक केंद्र है जहां पर आदियोगी शिव का बेहद खूबसूरत और बड़ा सा स्टैच्यू भी है। यह सेंटर योग, पर्यावरण और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में काम करता हैअगर आप चाहें तो यहां पर अपना सहयोग भी दे सकते हैं।  यहां पर आप फ्री में रह सकते हैं। 

3. तिब्बती बौद्धिस्ट मोनेस्ट्री सारनाथ (Tibetan Buddhist Monastery )

उत्तर प्रदेश स्थित इस एतिहासिक मोनेस्ट्री में एक रात रुकने का किराया मात्र 50 रुपए है। इस मोनेस्ट्री को लाधन चोटरुल मोनालम चेनमो ट्रस्ट की ओर से मेनटेन किया जाता है।

इस मोनेस्ट्री में भगवान बुद्ध के ही एक रूप शाक्यमुनि की प्रतिमा है। 

4.  जनकीय भक्षणशाला, पाथीरापल्ली, केरल ( Parental Restaurant, Pathirapalli, Kerala)

  

केरल के इस रेस्टोरेंट में बहुत ही लाजवाब खाना मिलता है। सफर के दौरान सैलानियों के पैसे अगर खत्म हो गए हो तो वो यहां जाकर खाना खा सकते हैं। अगर खाना खाने के बाद किसी को पैसे देने का मन है तो यहां पर दान पात्र रखा हुआ है।

जिसमें आप अपनी इच्छा के अनुसार पैसे डाल सकते हैं। इन पैसों का इस्तेमाल जरुरतमंदों के भोजन पर खर्च किया जाता है। रेस्टोरेंट का नाम है 'जनकीय भक्षणशाला' यानि की जनता भोजनालय।

इनका मोटो है- 'ईट ऐज मच ऐज यू वांट, गिव ऐज मच ऐज यू कैन' 'Eat as much as you want, give as much as you can'.

5.मणिकरण साहिब गुरुद्वारा (हिमाचल प्रदेश) (Gurudwara Sahib Manikaran)

अगर आप हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए जा रहे हैं तो मणिकरण साहिब गुरुद्वारे में फ्री में रह सकते हैं। यहां आपको फ्री पार्किंग और खाने की सुविधा भी मिलती है।  मणिकरण साहिब गुरुद्वारा पार्वती नदी के पास ही स्थित है। 

6. पप्पावाडावाडा, कोच्चि (Kochi) 

केरल में बने इस रेस्टोरेंट के बाहर एक फ्रिज रखी हुई है, जिसमें रेस्टोरेंट में जो भी लोग खाना छोड़ देते हैं उसे इसमें रख दिया जाता है। इस खाने को जरूरतमंदों में बांट दिया जाता है। कोई भी इस फ्रिज में से खाना निकालकर खा सकता है। इस फ्रिज का नाम ट्री ऑफ गुडनेस रखा गया है

7. गीता भवन (ऋषिकेश) (Gita Bhawan, Rishikesh)

पवित्र गंगा नदी के तट पर स्थित गीता भवन में यात्री फ्री में रह सकते हैं।  साथ ही यहां आपको खाना भी मुफ्त में दिया जाता है।  इस आश्रम में लगभग 1000 कमरे हैं जहां दुनिया भर से लोग आकर ठहरते हैं।  आश्रम की ओर से सत्संग और योग के सेशन्स भी दिए जाते हैं। 

8.  आनंदाश्रम (केरल) (Anandashram )

केरल की खूबसूरत पहाड़ियों और हरियाली के बीच आनंदाश्रम में ठहरना एक अलग ही तरह का अनुभव साबित हो सकता है।  आप इस आश्रम में फ्री में रह सकते हैं। आश्रम में आपको दिन के तीन समय का खाना भी दिया जाता है। 

9. न्यिंगमापा मोनेस्ट्री (हिमाचल प्रदेश) (Nyingmapa Buddhist Temple)

यह मोनेस्ट्री हिमाचली शहर रेवल्सर में, रेवल्सर लेक के पास स्थित है। इस खूबसूरत सी मोनेस्ट्री में रहने का एक दिन का किराया 200 से 300 रुपए हैं।  इस मोनेस्ट्री के पास ही एक लोकल मार्केट भी है जहां से आप शॉपिंग कर सकते हैं। 

10. गोविंद घाट गुरुद्वारा (उत्तराखंड)  (Gurudwara Sahib Sri Gobind Ghat)

 यह गुरुद्वारा उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी के पास स्थित है। यहां आने वाले टूरिस्ट्स, ट्रैकर्स, और श्रद्धालु यहां मुफ्त में रह सकते हैं।  गुरुद्वारे से आप पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं।