घर के इस कोने में बांसुरी रखते ही बनने लगते हैं सभी बिगड़े काम, बदल जाएगी आपकी किस्मत 

By keeping flute in this corner of the house, all bad things start happening, your luck will change.

 

जीवन में सुख-समृद्धि की कामना हर कोई करता है और इसके लिए खूब परिश्रम और प्रयास भी करता है, लेकिन कई बार तो यह कुछ लोगों को असानी से मिल जाती है तो कुछ को बहुत मेहनत करने के बाद भी नहीं मिल पाती है। जबकि कुछ को इस बात का दु:ख होता है कि उनके पास पैसा तो खूब है, लेकिन अक्सर सेहत खराब होने के कारण वे उसका भोग नहीं कर पाते हैं।

 

सनातन परंपरा में ऐसे सभी दु:खों को दूर करने और सुखों को पाने के लिए न सिर्फ ईश्वर की साधना बल्कि उनसे जुड़ी चीजों से जुड़े अचूक उपाय बताए गए हैं।  मान्यता है कि भगवान कृष्ण की प्रिय बांसुरी को घर में रखने से जीवन से जुड़ी तमाम परेशानियां और कष्ट पलक झपकते दूर हो जाते हैं। 

 

 

बांसुरी से जुड़े उपाय

 

 

घर में कहां और कैसी रखें बांसुरी

पंचतत्वों पर आधारित वास्तु शास्त्र में बांसुरी को रखने के लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं।  घर में बांसुरी को रखने का सबसे पहला नियम है कि उसे ऐसे स्थान पर रखना चाहिए, जहां पर सभी की उस पर नजर जाए। 

 इसके बाद अपनी कामना के अनुसार आप अलग-अलग धातु से बनी बांसुरी को बनवाकर अपने घर में रख सकते हैं।  यदि आप पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं तो चांदी या सोने की बांसुरी बनवाकर अपने घर या पूजा घर में रख सकते हैं। 

 यदि आप ये उपाय न कर पाएं तो लकड़ी की बांसुरी को अपने पूजा घर में रखकर प्रतिदिन सकी पूजा जरूर करें। वास्तु के अनुसार पूजाघर में रखी जाने वाली बांसुरी के शुभ फल को प्राप्त करने के लिए उसे हमेशा तिरछी करके रखना चाहिए। 

करिअर और कारोबार के लिए बांसुरी का उपाय


बांसुरी से जुड़े वास्तु उपाय को करते समय रंगों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि अलग-अलग रंगों का संबंध आपकी अलग-अलग कामनाओं से जुड़ा होता है। 

जैसे यदि अच्छे करिअर के लिए प्रयासरत है तो आपके लिए पीली बांसुरी और कारोबार को आगे बढ़ाने और लाभ प्राप्ति के लिए चांदी की बांसुरी शुभ साबित होगी।

वहीं परीक्षा-प्रतियोगिता की सफलता के लिए छात्रों को सफेद रंग की बांसुरी से जुड़ा वास्तु उपाय करना चाहिए।

सुखी दांपत्य जीवन के लिए बांसुरी का उपाय


वास्तु के अनुसार जिन लोगों को सुखी दांपत्य जीवन की कामना है, उन्हें अपने बेडरूम में हरे रंग की बांसुरी रखना चाहिए। इस उपाय को करने पर उनका न सिर्फ वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है बल्कि उनकी एक सुंदर सी संतान की कामना भी शीघ्र ही पूरी होती है। 

इसी प्रकार यदि आपको मनचाहा जीवनसाथी चाहिए तो आप अपने बिस्तर के नीचे लाल रंग की बांसुरी रखना चाहिए।

बांसुरी से दूर होगा बीम से जुड़ा वास्तु दोष

वास्तु शास्त्र में बीम से जुड़े दोष को बहुत ज्यादा नुकसानदायक माना गया है।  मान्यता है बीम के नीचे पढ़ने, खाना खाने पर अक्सर लोगों को सेहत संंबंधी दिक्कतें आती हैं।

यदि आपके घर में बीम से जुड़ा वास्तु दोष आपकी परेशानियों का कारण बन रहा है, और आप बगैर तोड़-फोड़ किए उसे दूर करना चाहते हैं तो आपको जिस जगह पर ये वास्तु दोष बन रहा हो, वहां पर एक बांसुरी लटका देना चाहिए।  इस उपाय को करते ही बीम का वास्तु दोष दूर हो जाएगा। वास्तु के अनुसार व्यक्ति को बीम के नीचे बैठना या सोना नहीं चाहिए। 

रोग से मुक्ति पाने के लिए बांसुरी का उपाय


वास्तु के अनुसार यदि आपके घर में कोई व्यक्ति आए दिन बीमार रहता है या फिर तमाम इलाज कराने के बाद भी उसे रोग से मुक्ति नहीं मिल पा रही है तो ऐसे व्यक्ति के कमरे के दरवाजे के ऊपर अथवा सिरहाने बांसुरी रखें।

मान्यता है कि वास्तु के इस उपाय को करते ही चमत्कारिक लाभ होता है और उस व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ मिलने लगता है।