गुजरात के चमत्कार की हर ओर चर्चा, विदेशी मीडिया में भी छाए रहे मोदी, मोरबी-रेवड़ी-परिवारवाद पर भारी पड़ा राष्ट्रवाद
The miracle of Gujarat was discussed everywhere, Modi dominated the foreign media as well, nationalism prevailed over Morbi-Rewdi-familyism
गुजरात चुनाव में भाजपा ने चमत्कार कर दिया. क्यों हुआ? कैसे हुआ? इस बहस में हर कोई लगा हुआ है. गुजरात में इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी कैंपन को दिया जा रहा है. भारतीय मीडिया तो मोदी की तारीफ कर ही रहा है साथ ही विदेशी मीडिया भी पीएम मोदी के कैंपन की तारीफ कर रहा है. विदेशी मीडिया संस्थान आउटलेट्स ने गुजरात चुनाव में बीजेपी की जीत पर बड़ी खबर छापी है.
इसके साथ ही द स्ट्रेट्स टाइम्स ऑफ सिंगापुर, निक्केई एशिया, अल जजीरा, इंडिपेंडेंट, एबीसी न्यूज जैसे कई बड़े विदेशी मीडिया संस्थानों ने गुजरात चुनाव की खबरों को प्रमुखता से छापा. इन संस्थानों ने गुजरात में बीजेपी के जीत के जश्न की तस्वीरों को छापने हुए पीएम मोदी के चुनावी कैंपेन की तारीख की. बता दें कि कल सामने आए गुजरात चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने लगातार 7वीं बार जीत हासिल की.
ब्रिटिश अखबार द गार्डियन कहता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी को बड़ा सहारा दिया है. यह 2024 में आम चुनावों में भाजपा की बड़ी लोकप्रियता का एक संकेत है. जापान के निकेई एशिया अखबार ने लिखा है कि कैसे भाजपा 1995 से अब तक राज्य में कोई विधानसभा चुनाव नहीं हारी और इस जीत का तमगा प्रधानमंत्री मोदी की राज्य में लोकप्रियता को दिया है. अखबार लिखता है- प्रधानमंत्री मोदी- राज्य में काफी लोकप्रिय हैं, जहां उन्होंने 2014 में प्रधानमंत्री बनने से पहले 13 साल मुख्यमंत्री के तौर पर बिताए.
द जैपनीज़ डेली लिखता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में कई रैलियां की थीं और भाजपा के प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी थी. अखबार ने आगे लिखा कि, कई गुजराती इसे लेकर गौरवान्वित महसूस करते हैं कि कैसे गुजरात में जन्मे मोदी भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हैं.
ब्रिटेन का द इंडीपेंडेंट लिखता है- गुजरात में भाजपा की यह बड़ी जीत, 2024 के आम चुनाव से पहले भाजपा के लिए बड़ा सहारा बनेगी. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अजय गुडावर्थी ने अल जज़ीरा को बताया कि भाजपा की गुजरात में जीत हिंदू वोटों का और गहरा धुव्रीकरण होना दिखाता है.