सीएम योगी ने बदमाशों को दी चेतावनी, कह दी ये बड़ी बात... अगर एक चौराहे पर कोई बहन-बेटी को छेड़ेगा तो ....!
CM Yogi warned the miscreants, said this big thing... If someone teases a sister-daughter at a crossroads....!
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर पहुंचे. यहां VSSD कॉलेज ग्राउंड में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बदमाशों को खुली चेतावनी दी. कहा, अब कोई अपराधी जो पहले एक चौराहे पर बहन-बेटी को छेड़ता हो. दूसरे चौराहे पर डकैती डालने का दुस्साहस करता हो. अब नहीं कर पाएगा क्योंकि CCTV कैमरा एक-एक गतिविधि को कैद करके रखेगा.
योगी ने कहा, अगर किसी ने एक चौराहे पर शरारत की या डकैती डाली तो अगले चौराहे पर भागने से पहले ही वह सारी तस्वीरें कैद हो जाएंगी. अगले चौराहे पर पहुंचते-पहुंचते पुलिस उसको ढेर कर चुकी होगी.
योगी आदित्यनाथ के CM बनने के एक दिन बाद यानी 20 मार्च 2017 से लेकर 21 नवंबर 2022 तक के आंकड़े हमें मिले. पुलिस ने बताया कि पिछले पांच सालों में पुलिस ने 7500 से ज्यादा एनकाउंटर किए हैं.
इनमें 168 अपराधियों की मौत हुई है. 55 इसमें मुस्लिम वर्ग से हैं. 2900 से ज्यादा अपराधी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. इन 168 में 35 ऐसे लोग थे जिनके ऊपर पहले से कोई इनामी राशि घोषित नहीं थी जबकि 8 ऐसे थे जिनके ऊपर 2 लाख रुपए से अधिक की इनामी राशि घोषित थी. इस दौरान मुठभेड़ के दौरान सीओ समेत 14 पुलिसवाले शहीद हुए है. इसके अलावा, 1100 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं.