परीक्षा देने निकला 15 वर्षीय छात्र लापता, पिता ने मुगलसराय थाने में दर्ज कराई शिकायत
चंदौली। चिपरी गांव निवासी 15 वर्षीय छात्र शिवम तिवारी के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता रत्नेश तिवारी ने मुगलसराय थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से बेटे की तलाश कराने की गुहार लगाई है।
रत्नेश तिवारी मनोज पॉलिमर्स में कार्यरत हैं और वर्तमान में अपने परिवार के साथ मुगलसराय में रहते हैं। उनका बेटा शिवम प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा में अध्ययनरत है।
पिता के मुताबिक, 1 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे शिवम परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
इसके बाद पिता ने मुगलसराय थाने पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर शिवम की तलाश कराने और उसे सुरक्षित घर पहुंचाने में सहयोग की अपील की है।