Chandauli News: चन्दौली में 16 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर, जानिए किसको कहाँ मिली नई नियुक्ति

 

Chandauli News: चन्दौली। जनपद में पुलिस अधीक्षक ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु तीन निरीक्षक व 13 उप निरीक्षकों का तबादला किया है।


निरीक्षक चंद्रकेश शर्मा पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना मुगलसराय बनाए गए हैं। निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक थाना मुगलसराय बनाए गए हैं। निरीक्षक सैयद हुसैन मुंतजर निरीक्षक अपराध थाना मुगलसराय से निरीक्षक अपराध थाना बलुवा बनाए गए हैं। उप निरीक्षक संजय कुमार तिवारी पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा थाना इलिया बनाए गए हैं। उप निरीक्षक दीपक कुमार प्रभारी एंटी रोमियो से चौकी प्रभारी रामपुर थाना कंदवा बनाए गए हैं।


उप निरीक्षक वरुणेंद्र कुमार राय चौकी प्रभारी कस्बा थाना इलिया से थाना कंदवा पर नियुक्त हुए हैं। उप निरीक्षक मिथिलेश राय चौकी प्रभारी रामपुर थाना कंदवा से थाना इलिया पर नियुक्त हुए हैं। उप निरीक्षक जमालुद्दीन खान थाना सैयद राजा से थाना बलुवा पर गए हैं। उप निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह पुलिस लाइन से साइबर सेल गए हैं। उप निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह साइबर सेल से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना बलुआ बनाए गए हैं।

उप निरीक्षक मुकेश कुमार तिवारी वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना अलीनगर से प्रभारी चुनाव सेल बनाए गए हैं। उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह पुलिस लाइन से थाना सैयदराजा पर नियुक्त हुए हैं। उप निरीक्षक शिव धनी यादव थाना सैयदराजा से थाना चकराघट्टा नियुक्त हुए हैं। उप निरीक्षक गणेश राम के स्वास्थ्य कारणों से पुलिस लाइन से थाना सकलडीहा का स्थानांतरण निरस्त हुआ। उप निरीक्षक बलिराम यादव थाना चकिया से स्वास्थ्य कारणों से पुलिस लाइन नियुक्त हुए हैं। उप निरीक्षक रीता देवी थाना सैयदराजा से थाना मुगलसराय नियुक्त हुई हैं।