Chandauli News: चन्दौली में बीसी सखियों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव, डीएम को सौंपा पत्रक

 
रिपोर्ट - चन्दन सिंह

चन्दौली। सोमवार को बी सी सखी चंदौली संगठन की सैकड़ो बी सी सखियों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस बाबत डीएम निखिल टीकाराम राम फुंडे से मिलकर मांगो का पत्रक सौंपा।

बी सी सखी संगठन चंदौली के जिलाध्यक्ष सूर्यकांती पांडे ने बताया हमारे मानदेय बढ़ाई जाए। हमें राष्ट्रीयकृत बैंक से जोड़ा जाए। केंद्र में हमें काम करने के लिए डिवाइस मिला है। चाइनीज होने के कारण खराब हो जाता है। उसको वापस किया जाय। बी सी सखी की पूनम बताया कि सरकार द्वारा 75000 लोन दिया गया है।

वह माफ किया जाए। बताया कि सरकार ने हमें चाइनीस डिवाइस दी है। जब हमारे सेंटर पर ग्राहक आते हैं। तो उस पर फिंगरप्रिंट काम ही नहीं करता। डिवाइस वापस किया जाए साथ ही बी सी सखियों ने जिला प्रशासन को चेताया कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो हम धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे।