Chandauli News: चंदौली में भाजपाइयों ने किया रुद्राभिषेक, इस बार भाजपा 400 के पार

 
 रिपोर्ट - चन्दन सिंह

वाराणसी। सकलडीहा क्षेत्र के बठ्ठी स्थित कालेश्वर नाथ मंदिर में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के साथ भाजपाजनों ने रुद्राभिषेक करके भारतीय जनता पार्टी की  पुरे देश में 400 सीटों के पार एवं चंदौली में ऐतिहासिक जीत के लिए पूजा अर्चना किया। इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने बताया कि मोदी जी के  सपने का भारत बनाने के लिए इस बार पूरा देश ने भाजपा को 400 सीटों पार का संकल्प लेकर विकसित भारत का प्रण लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता काम कर रहा है।

आज उसी क्रम में भगवान शिव के दरबार में भाजपजनों चंदौली लोकसभा में ऐतिहासिक जीत के लिए रूद्राभिषेक किए  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई नई रूपरेखा लिख रहा है  सनातन संस्कृति परंपरा के अनुसार लोककल्याण देश कल्याण के लिए रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया है ।

इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, अजित पाठक, कुमुद बिहारी सिंह, अनिल सिंह, विजय गुप्ता,अनिल राजभर, अश्वनी मिश्रा, मोनू पाण्डेय,  अवनीश सिंह, दीपक पाठक, सौरभ गुप्ता, मोनू पाण्डेय, रमाशंकर खरवार, भगवान दास राम, सूरज पाण्डेय सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।