Chandauli News: चन्दौली में उपजिलाधिकारी ने मतदान के प्रति किया जागरूक, कहा...मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान कर निभायें राष्ट्रधर्म

 
 रिपोर्ट - चंदन सिंह

चंदौली। जनपद चंदौली के बरहनी ब्लाक के कमालपुर स्थित मां मंशा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को स्वीप योजना के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आगामी दिनों होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर जिलानिर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर युवाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। ताकि राष्ट्र निर्माण में अपने मत का प्रयोग कर राष्ट्र धर्म निभाने का काम करें। मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा रही है।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर /ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह ने कहा कि सभी युवाओं को अपने मत का उपयोग करना चाहिए। ताकि राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

मतदान के महापर्व में बुर्जुग हो या नौजवान सभी को मतदान करना नितांत आवश्यक है।यह मतदान नही राष्ट्र के लिए महादान है।युवाओं को इस महापर्व में बढ़ चढ़कर योगदान करने की जरूरत है। मतदान के महापर्व में एक एक मत का अपना मजबूत भविष्य है।वही अंत मे मजबूत लोकतंत्र के लिये मतदान कर सभी मतदाताओं को राष्ट्रधर्म का पालन करने की अपील किया। इसके पूर्व विभिन्न प्रकार के रंगोली, गोष्ठी, गायन व मेहंदी के माध्यम से छात्रों को जागरूक किया गया।


इस मौके पर तहसीलदार अजीत कुमार सिंह, नायब तहसीलदार चित्रसेन यादव, प्रबंधक सुनील सिंह, प्राचार्य ड़ा समर बहादुर सिंह, ड़ा विनोद तिवारी, बबलू यादव, गणेश मौर्या, राजू श्रीवास्तव,रेखा सिंह, श्वेता मिश्रा, पंकज यादव, अब्दुल अलीम, उपासना, ज्योति सिंह, अनुप्रिया पांडेय, खुशी सिंह, अमृता त्रिपाठी, जूही आदि मौजूद रहे। संचालन अशोक वर्मा,उमेश सिंह व अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से किया।