Chandauli News: सैयदराजा में भारी मात्रा में गोवंश बरामद, बिहार के रास्ते जा रहा था बंगाल

 

Chandauli News: चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशानुसार जनपद में अपराध रोकथाम व पशु तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम मे दिनांक 28.10.2023 को अपर पुलिस अधीक्षक सदर व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में पशु तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे नेशनल हाइवे पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान

थाना सैयदराजा पुलिस को उस समय सफलता मिली जब पशु तस्कर द्वारा एक ट्रक वाहन से 18 राशि गोवंशों को लादकर वध हेतु बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था कि प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व मे निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा, उ0नि0 जमीलुद्दीन खान मय हमराहियान द्वारा नौबतपुर पुलिस बूथ के पास नेशनल हाइवे से बरामदगी किया गया व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 222/2023 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0  का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण–

1. प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।

2. निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।

3. उ0नि0 जमीलुद्दीन खान थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।

4. का0 अजय पटले थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।

5. का0 पुनीत राय थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।

6. का0 रविशंकर गुप्ता थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।

7. का0 उमेश कुमार थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।

8. का0 राम सिंह थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।

9. का0 बृजेश चौहान थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।