Chandauli news in hindi: चन्दौली में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने काशी नाथ सिंह, RSS से है खास संबंध

 
Chandauli news in hindi चंदौली। यूपी में भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है जिसमें जनपद चन्दौली में भी बड़ा बदलाव किया गया है। वर्तमान अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को हटाते हुए काशीनाथ सिंह को जनपद का नया भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 

RSS से जुड़े हैं काशी नाथ सिंह


काशीनाथ सिंह चकिया तहसील क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के निवासी हैं। पार्टी के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक से भी जुड़े हुए हैं। वह पूर्व में भी भाजपा में जिला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद लोगों को यह उम्मीद है कि जिले में बीजेपी की कार्यशाली में काफी कुछ सुधार हो पाएगा।

वहीं सूत्रों की माने तो हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के तत्कालीन जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह व मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश जायसवाल के बीच केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय के सामने तू-तू मैं-मैं हुआ था।


जिसका खामियाजा अभिमन्यु सिंह को उठाना पड़ा। अभिमन्यु सिंह को केंद्रीय मंत्री और सांसद चंदौली डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का करीबी माना जाता था। नवागत बीजेपी जिलाध्यक्ष को जिले में पार्टी कार्यकर्ताओ व नेताओं को एक जुट करना और सबको साथ लेकर चलना एक बड़ी चुनौती होगी।