काशी की स्वर्णिम विरासत को नई पहचान देगा ‘बनारस स्वर्ण कला केंद्र एंड डॉटर्स’
वाराणसी। काशी की समृद्ध स्वर्ण आभूषण परंपरा को नई पहचान देने की दिशा में ‘बनारस स्वर्ण कला केंद्र एंड डॉटर्स’ के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। समारोह में पूर्व सांसद अतुल राय एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) आशुतोष सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतिष्ठान के संचालक उत्कर्ष जायसवाल, हर्षित जायसवाल एवं ऐश्वर्या जायसवाल सहित पूरे जायसवाल परिवार को नई शुरुआत की बधाई देते हुए प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शुभारंभ समारोह में सुनील कुमार जायसवाल एवं अनुराधा जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया तथा उनके आगमन पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
इस मौके पर प्रतिष्ठान के संचालक उत्कर्ष जायसवाल, हर्षित जायसवाल एवं ऐश्वर्या जायसवाल ने कहा कि नए शोरूम की शुरुआत महज व्यावसायिक विस्तार नहीं, बल्कि परिवार की वर्षों पुरानी विरासत, अनुभव और ग्राहकों के विश्वास को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उनका उद्देश्य काशी की पारंपरिक आभूषण कला को आधुनिक डिजाइन एवं ग्राहकों की बदलती जरूरतों के साथ जोड़कर एक बेहतर खरीदारी अनुभव उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान की प्राथमिकता सोने-चांदी के आकर्षक एवं उत्कृष्ट आभूषणों के साथ गुणवत्ता, शुद्धता, पारदर्शिता और भरोसेमंद सेवा सुनिश्चित करना है। ग्राहकों का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसी विश्वास को कायम रखते हुए बेहतर गुणवत्ता एवं ग्राहक संतुष्टि के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों एवं अन्य उपस्थित लोगों ने नए शोरूम का अवलोकन किया और प्रतिष्ठान की नई पहल की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में जायसवाल परिवार ने समारोह में शामिल होकर इस विशेष अवसर को यादगार बनाने वाले सभी अतिथियों, शुभचिंतकों एवं ग्राहकों के प्रति आभार जताया।
परिवार का कहना है कि काशी की पारंपरिक स्वर्ण कला और आधुनिक आभूषणों के समन्वय के साथ ग्राहकों का विश्वास बनाए रखना ही प्रतिष्ठान का मूल उद्देश्य है।