थैलेसीमिया मरीजों की मदद को आगे आए रक्तदाता, शिविर में 21 यूनिट रक्तदान
वाराणसी। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर बनारसी इश्क फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तवीरों और रक्तवीरांगनाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 21 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर का आयोजन सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक किया गया। संस्था की ओर से बताया गया कि रक्तदान से थैलेसीमिया समेत अन्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
संस्था के संस्थापक रोहित कुमार साहनी ने बताया कि बनारसी इश्क फाउंडेशन ट्रस्ट पिछले नौ वर्षों से विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में लोगों की भागीदारी जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण साबित होती है।
शिविर के आयोजन में रोहित साहनी, वेद प्रकाश गुप्ता, जयंत अग्रवाल, अनूप गुप्ता, अंकिता सिंह और अभिनव पाल समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा। आयोजकों ने रक्तदाताओं के प्रति आभार जताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।