भगवान शिव के आध्यात्मिक स्वरूप और सामाजिक योगदान पर हुई चर्चा
वाराणसी। रिनेसॉ यूनिवर्सल, वाराणसी चैप्टर के तत्वावधान में चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल के मुख्य हॉल में ‘आनन्द मार्ग दर्शन की दृष्टि में भगवान शिव का आध्यात्मिक और सामाजिक अवदान’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के वरिष्ठ पुरोधा आचार्य वन्दनानन्द अवधूत ने की।
मुख्य अतिथि-वक्ता संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिहारी लाल शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि-वक्ता अवकाश प्राप्त जज डॉ. चन्द्रभाल ‘सुकुमार’ रहे। गोष्ठी में रिनेसॉ यूनिवर्सल वाराणसी चैप्टर के सचिव डॉ. महेन्द्र प्रताप सिंह, गुडविल हॉस्पिटल रायपुर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सत्यजीत साहू, आनन्द मार्ग प्रचारक संघ की वरिष्ठ संन्यासिनी अवधूतिका आनन्द कौस्तुभा आचार्या और दर्शनशास्त्र के विद्वान आचार्य सत्यप्रकाश सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने भगवान शिव के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए आनन्द मार्ग दर्शन के संदर्भ में उनके विचारों और व्यक्तित्व की प्रासंगिकता पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में आयोजन सचिव डॉ. महेन्द्र प्रताप सिंह ने उपस्थित अतिथियों, वक्ताओं और प्रबुद्धजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।