केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच का विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

 

वाराणसी। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच के संगठन विस्तार के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अनुराग पाण्डेय छोटू ने कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार एडवोकेट विनय कुमार त्रिपाठी को प्रदेश अध्यक्ष, पंडित हिमांशु पांडेय को संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश और आनंद क्रिकेट अकादमी के संस्थापक पीपी आनंद मिश्रा एडवोकेट को राष्ट्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा पंडित पंकज पाठक को राष्ट्रीय महासचिव, एडवोकेट राजन पाण्डेय को प्रदेश उपाध्यक्ष, एडवोकेट वरुण पंडित को प्रदेश महासचिव, एडवोकेट विष्णु स्वरूप त्रिपाठी को प्रदेश उपाध्यक्ष और पंडित प्रवीण मिश्रा को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

संगठन में पंडित सत्येंद्र पाण्डेय को संगठन मंत्री, पंडित आशीष शर्मा को मंडल अध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता जयश्री पाठक को प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अनुराग पाण्डेय छोटू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार के क्रम में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

उन्होंने समाज को संगठित करने की दिशा में आगे भी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही। संगठन की ओर से आगामी कार्यक्रमों की घोषणा जल्द किए जाने की जानकारी दी गई।