वाराणसी में हाईटेक हेल्थकेयर की शुरुआत, पॉपुलर हॉस्पिटल में CVTS यूनिट और 70 बेड ICU लॉन्च

वाराणसी के पॉपुलर हॉस्पिटल में CVTS यूनिट और 70 बेड क्रिटिकल केयर की शुरुआत हुई। अब हार्ट सर्जरी के लिए मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा, स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज उपलब्ध।

 
 वाराणसी। वाराणसी में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। Popular Hospital द्वारा अत्याधुनिक कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (CVTS) यूनिट और 70 बेड का विस्तारित क्रिटिकल केयर यूनिट शुरू किया गया है।

इस नई सुविधा के साथ अब हृदय और रक्त वाहिका से जुड़ी जटिल सर्जरी के लिए मरीजों को दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक और बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा।

अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. पियूष हरि ने बताया कि अब तक गंभीर मरीजों को बाहर रेफर करना पड़ता था, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते थे। लेकिन अब यह अत्याधुनिक सुविधा वाराणसी में ही उपलब्ध होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे सक्रिय क्रिटिकल केयर टीम मरीजों की निगरानी और आपातकालीन सेवाएं प्रदान करेगी, जिससे जटिल सर्जरी के दौरान और बाद में बेहतर परिणाम मिल सकेंगे।

 

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस यूनिट में ओपन हार्ट सर्जरी, बायपास सर्जरी और हार्ट वाल्व रिप्लेसमेंट जैसी जटिल प्रक्रियाएं अब वाराणसी में ही संभव हो सकेंगी।

सिटीवीएस सर्जन डॉ. हरेन्द्र ओझा ने कहा कि समय पर सही इलाज मिलने से गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकती है और उनकी जीवन गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, उन्नत ICU सुविधा और 24×7 इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध हैं। प्री-ऑपरेटिव जांच से लेकर पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल तक हर चरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

यह सुविधा न केवल वाराणसी बल्कि पूरे पूर्वांचल, बिहार और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए लाभकारी साबित होगी। अस्पताल प्रबंधन ने भविष्य में और सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार की भी योजना बनाई है।