सिगरा में ‘रानीशा वाराणसी’ का भव्य शुभारंभ, सिल्वर ज्वेलरी और निवेश का नया हब बना शहर

 वाराणसी के सिगरा स्थित IP मॉल में ‘रानीशा वाराणसी’ शोरूम का उद्घाटन। यहां सिल्वर ज्वेलरी, गिफ्टिंग और निवेश के बेहतरीन विकल्प उपलब्ध।
 
 वाराणसीवाराणसी के सिगरा स्थित IP Sigra Shopping Mall में “रानीशा वाराणसी (अवाना वेंचर्स की इकाई)” का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों और ग्राहकों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता शौर्य अग्रवाल ने बताया कि “रानीशा वाराणसी” का उद्देश्य शहरवासियों को प्रीमियम सिल्वर ज्वेलरी, गिफ्टिंग और सुरक्षित निवेश के बेहतरीन विकल्प एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह शोरूम गुणवत्ता, डिज़ाइन और भरोसे के नए मानक स्थापित करेगा।

शोरूम में 92.5% शुद्धता वाली स्टर्लिंग सिल्वर ज्वेलरी उपलब्ध है, जिस पर 925 हॉलमार्क गुणवत्ता की गारंटी देता है। यहां आधुनिक और पारंपरिक डिजाइनों का शानदार संगम देखने को मिलता है। कलेक्शन में ब्राइडल, डेली वियर, ऑक्सीडाइज्ड, कंटेम्परेरी और टेंपल ज्वेलरी के साथ पुरुषों और बच्चों के लिए भी विशेष रेंज मौजूद है।

इसके अलावा ग्राहकों के लिए 999.9 शुद्ध सिल्वर कॉइन्स, निवेश उत्पाद, प्रीमियम सिल्वर बर्तन, रत्न जड़ित आभूषण और कॉर्पोरेट व कस्टमाइज्ड गिफ्टिंग विकल्प भी उपलब्ध हैं। खासतौर पर शादियों और त्योहारों के लिए तैयार एक्सक्लूसिव कलेक्शन इस शोरूम को और खास बनाता है।

शौर्य अग्रवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को न सिर्फ आकर्षक ज्वेलरी उपलब्ध कराना है, बल्कि सिल्वर को एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में भी स्थापित करना है।