श्री श्री 1008 संकट हरण हनुमान जी का वार्षिक श्रृंगार एवं विशाल भंडारा हुआ संपन्न

 

 

वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र के काशीपुरा खरवा कुआं स्थित श्री श्री 1008 संकट हरण हनुमान जी के मंदिर में वार्षिक श्रृंगार एवं धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संकट हरण हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया।

इसके बाद विधि-विधान से आरती और रामचरितमानस पाठ का आयोजन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन में हहैय वंशी क्षत्रिय कसेरा समाज के नवयुवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा।

आयोजन में संरक्षक आलोक सिंह, अरुण कसेरा, राधेश्याम कसेरा, विनोद कसेरा, राजवीर कसेरा (काली बाबू), अध्यक्ष राहुल कसेरा, महामंत्री आशीष कसेरा, कोषाध्यक्ष शिवम क्षत्रिय, सुनील कसेरा, उप मंत्री दीपक कसेरा, उपाध्यक्ष अभिषेक कसेरा, रतन कसेरा, मीडिया प्रभारी रोहित कसेरा, आर.डी., आकाश, पवन, करन सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी ने धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।