Bank Holidays in October 2022: अक्टूबर में केवल 11 दिन खुलें रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट!

 
Bank Holidays in October 2022: अक्टूबर में केवल 11 दिन खुलें रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट!

Bank Holidays in October 2022:  भारत में अक्सर अक्टूबर के महीने से फेस्टिव सीजन की शुरूआत होती है। त्योहारों की वजह से महीने में छुट्टिया ज्यादे होती हैं। इस साल अक्टूबर में धनतेरस, दिवाली, करवाचौथ, छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार के कारण अक्टूबर महीने में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे।

 

 

 

ये छूट्टिया शनिवार और रविवार को मिलाकर हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने अक्टूबर महीने के बैंक होलिडे की सूची जारी की है। अक्टूबर महीने में क्षेत्रीय छूट्टियों के साथ-साथ सार्वजनिक छ्ट्टियों पर भी बैंक बंद रहने वाले हैं। अक्टूबर में बैंक में जरूरी काम निपटाने से पहले आपकों छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए।

 

 इस साल अक्टूबर में दिपावली, दशरहा, धनतेरस, करवाचौथ जैसे बड़े त्योहार पड़े हैं। इन त्योहारों के अलावा क्षेत्रिय छूट्टिया भी पड़ रही हैं। अक्टूबर महीने में क्षेत्रीय छूट्टियों के साथ-साथ सार्वजनिक छ्ट्टियों पर भी बैंक बंद रहने वाले हैं।

अक्टूबर में बैंक में जरूरी काम निपटाने से पहले आपकों छूट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए।अक्टूबर में बैंक 21 दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं। लेकिन नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफार्म की माध्यम से बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।

अगर आपको ब्रांच जाकर कोई काम निपटाना है तो आप इसी महीने या फिर बैंक खूलने के दिन जाकर निपटा सकते हैं। बता दें कि आरबीआई ने बैंकों की छुट्टियों को तीन कैटेगरी में बांटा है। जिसमें Negotiable Instruments Act, Real Time Gross Settlement Holiday और Banks Closing of Accounts शामिल हैं।

यानि कि यानी राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा, कुछ राज्य-विशिष्ट छुट्टियां हैं, जिनमें सभी रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि अक्टूबर के महीने में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

अक्टूबर में कब-कब रहेगी बैंक की छुट्टी (Bank Holidays in October)

1 अक्टूबर – बैंक का अर्धवार्षिक क्लोजिंग (पूरे देश में)
2 अक्टूबर – रविवार और गांधी जयंती की छुट्टी (पूरे देश में)


3 अक्टूबर – महाअष्टमी (दुर्गा पूजा) (अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची में अवकाश रहेगा)
4 अक्टूबर – महानवमी/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव (अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, चेन्नई, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनन्तपुरम में अवकाश रहेगा)


5 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी) (पूरे देश में छुट्टी)
6 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशाईं) (गंगटोक में अवकाश रहेगा)


7 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशाईं) (गंगटोक में अवकाश रहेगा)
8 अक्टूबर – दूसरा शनिवार अवकाश और मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन) (भोपाल, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनन्तपुरम में अवकाश रहेगा)


9 अक्टूबर – रविवार
13 अक्टूबर – करवा चौथ (शिमला)


14 अक्टूबर – ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (जम्मू, श्रीनगर में अवकाश रहेगा)
16 अक्टूबर – रविवार


18 अक्टूबर – कटि बिहू (गुवाहाटी में छुट्टी)
22 अक्टूबर – चौथा शनिवार


23 अक्टूबर – रविवार
24 अक्टूबर – काली पूजा /दिवाली / नरक चतुर्दशी) (गंगटोक, हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में छुट्टी)


25 अक्टूबर – लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा ( गंगटोक , हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में छुट्टी)
26 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/भाई दूज/दिवाली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस (अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेंगलुरु, देहरादून, गैगटाक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला, श्रीनगर में अवकाश रहेगा


27 अक्टूबर – भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कूबा ( गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ में छुट्टी)
30 अक्टूबर – रविवार


31 अक्टूबर – सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य षष्ठी डाला छठ (सुबह की अर्घ्य)/छठ पूजा (अहमदाबाद, रांची और पटना में अवकाश रहेगा)