Bank holidays in february 2023: इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा ले सारे काम, यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank holidays in February 2023: Banks will remain closed for so many days, finish all the work today, check here the list of holidays

 
Bank holidays in december  2022: दिसंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in February 2023: हर महीने बैंकों की कुछ छुट्टियां होती हैं। अगला महीना फरवरी का होगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने फरवरी में प्राइवेट और सरकारी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।

दूसरे व चौथे शनिवार और सभी रविवार को मिलाकर 10 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। कुल 6 छुट्टियां 4 रविवार और दो शनिवार की रहेंगी। देशभर के राज्यों में अलग-अलग त्योहार मनाए जाएंगे। जिनमें गुरु रविदास जयंती, लुई-नगाई-नी और महाशिवरात्रि शामिल हैं।

राज्यों में अलग-अलग दिन छुट्टी

फरवरी में बैंकों की छुट्टियां प्रदेशों और क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग होंगी। त्योहारों के कारण विभिन्न राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। RBI की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rbi.org.in/ पर जाकर छुट्टियों की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

बैंकों की छुट्टियां

5 फरवरी- हजरत अली जयंती, गुरु रविदास जयंती


11 फरवरी- दूसरा शनिवार


12 फरवरी- रविवार


15 फरवरी- लुई-नगाई-नी, मणिपुर


18 फरवरी- महाशिवरात्रि


19 फरवरी- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती


20 फरवरी- राज्य दिवस, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे


21 फरवरी- लोसर, सिक्किम


25 फरवरी- चौथा शनिवार


26 फरवरी- रविवार

जनवरी में बैंकों की हड़ताल

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि यूनियन फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने दो दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल की घोषणा की है। जिसके कारण SBI की सर्विसेज प्रभावित हो सकती है।

ये हड़ताल 30-31 जनवरी को रहेगी। इन दो दिनों में से एक भी दिन छुट्टी वाला नहीं है। इसलिए बैंक से जुड़े काम पहले से निपटा लें।