नाना बने मुकेश अंबानी, बेटी ईशा ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म​

 
नाना बने मुकेश अंबानी, बेटी ईशा ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म*

अंबानी परिवार में बड़ी खुशखबरी आई है। देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं।

उनकी बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। ईशा ने शनिवार को एक लड़के और एक लड़की को जन्म दिया है।

बेबी गर्ल का नाम आदिया, जबकि बेबी बाय का नाम कृष्णा  रखा गया है। मालूम हो कि जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी पीरामल समूह के आनंद पीरामल से हुई थी।

शादी के बाद दोनों अब जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं,परिवार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक ईशा ने 19 नवंबर 2022 को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।

बयान में कहा गया है, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चों ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को भगवान ने जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद दिया है।

ईशा और दोनों बेबी आदिया और कृष्णा स्वस्थ हैं। हम आदिया, कृष्णा, ईशा और आनंद के लिए उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।'