School Holiday: नवंबर में बच्चों के स्कूलों की छुट्टी ही छुट्टी, यहा देखें पूरी लिस्ट...

 
School Holiday: नवंबर में बच्चों के स्कूलों की छुट्टी ही छुट्टी, यहा देखें पूरी लिस्ट...
School Holiday in November 2022:  दीपावली और छठ पर्व अक्टूबर महीने में ही समाप्त हो गए हैं ऐसे में अब नवंबर माह में छुट्टियां कम होने वाली है। हालाकि अभी स्कूली बच्चों की छुट्टियां चल रही है।

आज सोमवार को 31 अक्टूबर को यह महीना समाप्त हो रहा है। साथ ही स्कूली बच्चों की छुट्टियां भी समाप्त हो रही हैं। ऐसे में छुट्टियां मना रहे बच्चों के दिमाग में चल रहा है कि अगले महीने नवंबर में कितने दिन छुट्टियां मिलने वाली है।

हम यहां बताएंगे कि नवंबर महीने में कौन-कौन से त्यौहार पड़ रहे हैं। नवंबर महीने में कुल 8 छुट्टियां स्कूली बच्चों को मिलने वाली हैं। नवंबर महीने की शुरुआत ही छुट्टियों से होने वाली है।

School Holiday in November 2022:  किस राज्य में किस दिन रहेगी छुट्टी?

1 नवंबर को छत्तीसगढ़—मध्यप्रदेश में राज्य स्थापना दिवस, पुडुचेरी मुक्ति दिवस, हरियाणा दिवस, कन्नड़ राज्योत्सव, केरल पीरवी है इसलिये इन राज्यों के स्कूल एक नवंबर को बंद रहेंगे। जबकि अन्य राज्यों के स्कूल खुले रहेंगे।

6 नवंबर को रविवार का साप्ताहिक छुट्टी रहने वाली है।

9 नवंबर को गुरुनानक जयंती है इसलिये देश भर के स्कूल बंद रहेंगे।

13 नवंबर को महीने की दूसरा रविवार है, इसलिये इस दिन भी स्कूली बच्चों को छुट्टी मिलने वाली है।

20 नवंबर को तीसरे तीसरे रविवार की छुट्टी रहेगी।

23 और 24 नवंबर को बच्चों को एक साथ में छुट्टी मिलने वाली है।

23 नवंबर को केवल शिलांग के बच्चों की ही छुट्टी रहेगी। 23 नवंबर को शिलांग में सेंग कुत्सनेम क्षेत्रीय त्यौहार है।

24 नवंबर को देश भर में छु्ट्टी होने वाली है। 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर का सहादत दिवस है।

27 नवंबर को महीने के चौथे रविवार की छुट्टी रहेगी।