Sikkim Accident: सबसे बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, अब तक 16 जवानों की मौत, 4 घायल ....राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख, कहा- राष्ट्र उनकी सेवा के लिए आभारी

 
सिक्किम में सबसे बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवानों की मौत, 4 घायल

सिक्किम में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शुक्रवार को सेना के 16 जवान शहीद हो गए। घटना उत्तरी सिक्किम के जेमा में हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया।



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Sikkim lockdown news today





उन्होंने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने का गहरा दुख है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।



 

योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों का निधन अत्यंत दु:खद व पीड़ादायक है। भारत के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Sikkim lockdown news today



शिवराज बोले- देश शोक संतप्त परिवारों के साथ
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिक्किम में सड़क दुर्घटना में सेना के वीर जवानों के शहीद होने की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। मैं प्रभु से सभी घायलों की कुशलता तथा दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूं। हम इन दु:खद क्षणों में भारतीय सेना एवं शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं।