Chandrayaan 3 Launch Updates: 42 दिन के सफर पर निकला चंद्रयान-3, गर्व से ऊंचा हुआ भारत का सिर इस दिन होगी लैंडिग...

Chandrayaan 3 Launch Updates: Chandrayaan-3 set out on a journey of 42 days, India's head held high with pride, will land on this day...
 
Chandrayaan 3 Launch Updates: Chandrayaan-3 set out on a journey of 42 days, India's head held high with pride, will land on this day...
Chandrayaan-3 Launch countdown LIVE Updates: भारत का चंद्रयान-3 दोपहर ढाई बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया।

 

615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ये मिशन करीब 40 - 42 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा। 

 

 'चंद्रयान-3' को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया। इसे पहले GSLV MK-III के नाम से जाना जाता था।  इसी रॉकेट से स्पेस एजेंसी इसरो ने चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था। 

 

 इसरो अपने मून मिशन के (ISRO Moon Mission) आज अगले 40-45 दिन के भीतर इसकी लैंडिंग चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कराई जाएगी।  दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। मिशन से जुड़े हर खबर यहां पाएं। 

 

 Image

 

 

 

पीएम ने दी शुभकामनाएं


ISRO Chandrayaan-3 Launch से पहले पीएम मोदी ने ISRO को दी शुभकामनाएं।  पीएम ने  Moon Mission 2023 पर कहा कि 14 जुलाई 2023 भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र में सुनहरे अक्षरों में अंकित होगा। 


चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग के लिए अपग्रेडेड बाहुबली रॉकेट यानी लॉन्च वीइकल मार्क-3 (एलवीएम-3) तैयार किया गया है।  इसके सफल होने के 100 परसेंट चांस है। 

Image


चंद्रयान-2 को 22 जुलाई, 2019 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था।  बता दें कि यह 20 अगस्त, 2019 को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हुआ। 


चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को इसरो के ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। इसके अलावा, दूरदर्शन पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।  जो भी लोग इसका लाइव प्रसारण देखना

चाहते हैं यहां पर जाकर देख सकते हैं। 

चंद्रयान 3 में एक प्रोपल्शन मॉड्यूल लगा है जिसका वजन 2,148 किलोग्राम है। इसके अलावा एक लैंडर जिसका वजन 1,723.89 किलोग्राम और  26 किलोग्राम का एक रोवर लगा है। चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया है।  इसकी लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 2 से हुई । 

लैंडिंग की तारीख बदल सकती है

  • - चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग 23-24 अगस्त को रखी गई है। 
  • - सूर्योदय की स्थिति को देखते हुए इसमें बदलाव हो सकता है। 
  • - अगर सूर्योदय में देरी होती है तो इसरो लैंडिंग का समय बढ़ाकर इसे सितम्बर में कर सकता है।

  • - इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-3 लॉन्च होने के बाद पृथ्वी की कक्षा में जाएगा
  • - इसके बाद धीरे-धीरे चंद्रमा की ओर आगे बढ़ेगा
  • - हम उम्मीद कर रहे हैं कि सब ठीक रहेगा और 23 अगस्त या उसके बाद किसी भी दिन लैंड करेगा

  • - चंद्रमा के लिए भारत के तीसरे मिशन चंद्रयान-3 का शुक्रवार दोपहर 2:35:17 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण होगा
  • - इसके लिए बृहस्पतिवार दोपहर 1:05 बजे से 25.30 घंटे का काउंटडाउन शुरू हो गया
  • - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चंद्रयान-3 के जरिये चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर उतारेगा