ISRO Aditya L1 Mission 2023 launched: सूर्य नमस्कार कर विजय की और बढ़ा ISRO ! सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ आदित्य L1, यहा देखें LIVE VIDEO

ISRO Aditya L1 Mission 2023 launched: Surya Namaskar and victory increased ISRO! Aditya L1 launched successfully, watch LIVE VIDEO here
 
Aditya-L1 Launched चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अब देश के साथ-साथ पूरे विश्व की निगाहें ISRO के सूर्य मिशन यानी Aditya-L1 पर टिकी हैं। इसरो ने Aditya-L1 को लॉन्च कर दिया है। प्रक्षेपण पीएसएलवी रॉकेट से किया गया।  Aditya-L1 Launched सूर्य के अध्ययन के लिए ‘आदित्य एल-1’ को धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर ‘लैग्रेंजियन-1’ बिंदु तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे।
 जानिए क्या है आदित्य-एल1 मिशन, उद्देश्य कितना आया ख़र्च?   ISRO Aditya L1 Mission 2023 भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल1 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च हुआ।

 

 Aditya-L1 Launched चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अब देश के साथ-साथ पूरे विश्व की निगाहें ISRO के सूर्य मिशन यानी Aditya-L1 पर टिकी हैं। इसरो ने Aditya-L1 को लॉन्च कर दिया है।

 

 

 

 

 इसरो ने Aditya-L1 को लॉन्च कर दिया है। प्रक्षेपण पीएसएलवी रॉकेट से किया गया।  Aditya-L1 Launched सूर्य के अध्ययन के लिए ‘आदित्य एल-1’ को धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर ‘लैग्रेंजियन-1’ बिंदु तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे।

क्या है आदित्य-एल1 मिशन? (What Is Aditya-L1 Mission)

आदित्य-एल1 मिशन भारत का पहला सौर मिशन है, जिसकी मदद से भारत सूर्य से जुड़े रहस्यमयी सवालों के जवाब इकट्ठा करेगा। इस मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्‍पेस सेंटर से लॉन्च किया गया  है। इसरो के मुताबिक, इस मिशन को आज यानी 2 सितंबर की सुबह 11.50 पर लॉन्च किया गया है।  


 

क्या है एल-1? (What Is L-1)

भारत ने अपने उपग्रह (Satellite) को लांग्रेंजियन-1 बिंदु पर स्थापित करने के लिए आदित्य-एल1 Aditya-L1 Mission लॉन्च के बाद मिशन को सफल करने की तैयारी कर ली है। इस यान को सूर्य और पृथ्वी के बीच की गुरुत्वाकर्षण प्रणाली के लांग्रेंजियन बिंदु के चारों ओर एक हेलो ऑर्बिट में रखा जाएगा। यह ऑर्बिट पृथ्वी से लगभग 15 लाख किमी दूर है, जहां पहुंचने के लिए यान को कुल 4 महीने का समय लगेगा।

इस बिंदु को चुनने का कारण

दरअसल, आदित्य-एल1 यान को लांग्रेजियन बिंदु पर इसलिए स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, क्योंकि सूर्य और पृथ्वी जैसे दो-पिंड लांग्रेज बिंदु एक ऑप्टिम पॉइंट्स बन जाता है। यहां किसी भी यान को कम ईंधन की खपत के साथ रख सकते हैं। गौरतलब है कि सोलर-अर्थ सिस्टम में कुल पांच लांग्रेज बिंदु है, जहां आदित्य एल1 जा रहा है। पृथ्वी से L1 की दूरी, सूर्य से पृथ्वी की दूरी का केवल 1 प्रतिशत हिस्सा है।

क्या है आदित्य-एल1 मिशन का उद्देश्य?

आदित्य-एल1 मिशन सौर गतिविधियों का अध्ययन करने के लिए लॉन्च हुआ है। यान के पेलोड (उपकरण) सूर्य की सबसे बाहरी परत कोरोना, फोटोस्फेयर और क्रोमोस्फीयर,  कोरोनल मास इजेक्शन (सूर्य में होने वाले शक्तिशाली विस्फोट), प्री-फ्लेयर और फ्लेयर गतिविधियां और उनकी विशेषताएं, सौर तूफान की उत्पत्ति आदि कारकों का अध्ययन करेगा। वर्तमान समय में इसरो इस बात पर भी अध्ययन करेगा कि आखिर अंतरिक्ष के मौसम पर सूर्य की गतिविधियों का क्या प्रभाव पड़ता है।

आदित्य-एल-1 की चार महीने लंबी यात्रा

आदित्य-एल1 यान को अपने ऑर्बिट तक पहुंचने में चार महीने का समय लगेगा। सबसे पहले अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की निचली ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा। इसके बाद, ऑर्बिट को और अधिक अण्डाकार बनाया जाएगा और बाद में ऑन-बोर्ड प्रणोदन (Propulsion) का उपयोग करके अंतरिक्ष यान को L1 की ओर प्रक्षेपित किया जाएगा।

L1 की ओर बढ़ते समय आदित्य-एल1 यान पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण (Gravitational Force) क्षेत्र से बाहर निकल जाएगा। जिस दौरान यान गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र से बाहर निकलेगा, उसके बाद इसका 'क्रूज चरण' शुरू हो जाएगा और अंत में यान को L1 के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा (Halo Orbit) में स्थापित किया जाएगा।

मिशन में आया कितना खर्च?

इसरो (ISRO) के इस मिशन में चंद्रयान-3 मिशन से भी कम खर्च आया है। इस सौर मिशन में 400 करोड़ रुपये खर्च हुए है, जबकि NASA की ओर से लॉन्च किए गए सौर मिशन में लगभग 12, 300 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। 

डिस्क्लेमर

इंडिया ट्रेंडिंग न्यूज़ एक वैबसाइट पोर्टल है । यह पोर्टल लोकल खबरों के साथ-साथ राजनीति, अपराध, मनोरंजन, व्यापार और खेल के तमाम खबरों को दिखाता है।


हम प्रत्येक खबरों को सच्चाई के साथ आपके सामने प्रस्तुत करते हैं।

हमारा उद्देश्य यह है कि हम आपके क्षेत्र से जुड़े हर मुद्दों को अपने पोर्टल के माध्यम से आप तक पहुचाएं जाए।

Disclaimer

India Trending News is a website portal. This portal shows all the news of politics, crime, entertainment, business and sports along with local news.

We present each and every news to you with the truth. Our aim is to reach you every issue related to your area through our portal.