Top 50 News Headlines: पढ़ें देश-दुनिया की आज की 50 बड़ी खबरें

देश-विदेश की 50 बड़ी खबरे
1. महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला निमन्त्रण, 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में होंगी शामिल।
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समुद्री पुल- अटल सेतु का उद्घाटन किया।
3. महाराष्ट्र में 30 हजार पांच सौ करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया।
4. वाईब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन का गांधीनगर में समापन, 26 लाख करोड रूपये से अधिक के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये गये।
5.आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एन डी गुप्ता तथा भाजपा के दोरजी शेरिंग लेप्चा राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित।
6. सेंसेक्स 847 अंक बढकर अब तक के सबसे उच्च स्तर 72,568 पर बंद हुआ, निफ्टी भी 247 अंक बढा।
7. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल के शुभ अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं हैं।
8. कल नई दिल्ली में शुरू हुआ यूथ को: लैब फ़ेलोशिप का छठा संस्करण
9. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वोत्तर राज्यों को प्राथमिकता देते हैं और इस क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं- मनसुख मांडविया।
10. भारत परिवर्तन के दौर में है और रक्षा की सभी गतिविधियां स्वदेशीकरण की दिशा में अग्रसर है- सीडीएस जनरल अनिल चौहान।
11. मॉरीशस में भी 22 जनवरी के कार्यक्रम के उपलक्ष्य में छुट्टी की घोषणा हुई।
12. लालसागर में अमरीका और ब्रिटेन के हमलों में कम से कम पांच हूती विद्रोही मारे गए और छह घायल हुए हैं।
13. संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित स्टीलफैब 2024 प्रदर्शनी में भारत महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में हिस्सा ले रहा है।
14. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना आज बांसरा पार्क में अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव का उद्घाटन करेंगे
15. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में कल शाम आतकंवादियों ने सेना के वाहन पर हमला किया।
16. हरियाणा: प्राथमिक शिक्षकों ने मनोहर सरकार से महीनों से ठप्प पड़ी ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया तुरन्त शुरू करने की माँग की।
17. हरियाणा में 'मिशन 60 हजार की घोषणा, इस मिशन के अंतर्गत साठ हजार युवकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
18. मणिपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा चरणबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक चल रही है।
19.लद्दाख में समाज कल्याण आयुक्त सचिव पदमा आंग्मो ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।
20. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत मतदाता सूची-2024 को अपडेट करने की तारीखों की अधिसूचना जारी की।
21. सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोडी मलेशिया ओपन बैडमिंटन के पुरूष डबल्स के सेमीफाइनल में
22. टाटा स्टील शतरंज प्रतियोगिता-2024 कल नीदरलैंड्स के विज्क आन ज़ी में शुरू हुई।
23. देश में वर्ष 2023 के नवंबर महीने में औद्यौगिक उत्पादन में 2.4 प्रतिशत की वृद्धि।
24. देश में वर्ष 2023 के दिसम्बर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर 5.69 प्रतिशत पर पहुँच गई।
25. मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: मंदिर के लिए पीएम मोदी का 11 दिन का अनुष्ठान; दिसंबर में फुटकर महंगाई बढ़ी; देश के सबसे लंबे समुद्री पुल का उद्घाटन।
26. मोदी बोले- 22 जनवरी तक मंदिरों की सफाई करें, नासिक-मुंबई में पीएम मोदी का रोड शो किया, कहा- अटल सेतु विकसित भारत की तस्वीर है।
27. पीएम मोदी ने देश के सबसे लंबे सी-ब्रिज का उद्घाटन किया, 21.8 KM लंबा ब्रिज मुंबई-नवी मुंबई को जोड़ेगा; 2 घंटे का सफर 20 मिनट में पूरा होगा।
28. अटल सेतु की विशेषताएं,21.8 किमी लंबा है अटल सेतु,17,840 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है,2016 के दिसंबर माह में रखी थी आधारशिला,16.5 किमी समुद्र पर तो 5.5 किमी जमीन पर बना।
29. मोदी आज बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, चंपारण के बेतिया में पहली रैली करेंगे; झारखंड भी जाएंगे।
30. नियति ने तय किया मंदिर निर्माण, अयोध्या कार्यक्रम से खुश आडवाणी; पीएम मोदी को बताया भगवान का चुना भक्त।
31. राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की जगह बदली, इम्फाल की जगह अब थौबुल से शुरू होगी, मणिपुर सरकार की शर्तों की वजह से बदलाव।
32. लोकसभा चुनाव 2024: इंडिया गठबंधन की अहम बैठक आज, सीट बंटवारे और संयोजक के नाम पर चर्चा की उम्मीद।
33. महात्मा गांधी महान रणनीतिकार थे, समय से बहुत आगे की सोचते थे', किताब के विमोचन पर बोले अजीत डोभाल।
34. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: हिंदू धर्म के लोगों को 2 घंटे का ब्रेक देगी मॉरिशस सरकार,मॉरिशस सरकार ने घोषणा की कि यह ब्रेक हिंदू धर्म को मानने वाले सरकारी कर्मचारियों को दिया जाएगा, 22 जनवरी प्रसारण देखने और अनुष्ठान करने आदि करने के लिए दो घंटे के ब्रेक की छूट दी जाएगी।
35. प्राण प्रतिष्ठा उत्सव : आलोक कुमार बोले- हमने सबको बुलावा भेजा है, अब जो आए उसका स्वागत ...जो न आए उसकी इच्छा।
36. प्राण प्रतिष्ठा पर शंकराचार्यों के रुख के खिलाफ वैष्णव अखाड़ा, महंत बोले- वे मर्यादा में रहें; दो शंकराचार्यों ने कहा था- कार्यक्रम में नहीं जाएंगे।
37. 22 जनवरी को अयोध्या जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू! दिया गया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता।
38. साढ़े 7 साल बाद मिला वायुसेना के विमान का मलबा, बंगाल की खाड़ी में 3.4 किलोमीटर की गहराई में ढूंढा गया, 29 लोग सवार थे।
39. राजस्थान: लोकसभा चुनाव को लेकर BJP की पहली बैठक, वसुंधरा राजे ने बनाई दूरी।
40. राजस्थान के सीएम भजनलाल के शहर में डकैती, दिनदहाड़े बैंक लूटकर भागे आरोपी।
41. खुदरा महंगाई दर चार महीने के उच्चतम स्तर पर, दिसंबर में 5.69% पर पहुंची।
42. कोहरा कर रहा परेशान : 500 विमानों की उड़ान पर असर, 200 से अधिक ट्रेनें बार-बार रुकने पर मजबूर, घंटों की देरी।
43. इंग्लैंड-इंडिया सीरीज...पहले 2 टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ध्रुव जुरेल और आवेश खान नया चेहरा; मोहम्मद शमी का नाम नहीं।
44. राम भक्तों के सत्कार को तैयार योगी सरकार, रैन बसेरे और अलाव के लिए 10 करोड़ किए जारी
45. कांग्रेस के इमरान मसूद बोले- राम हम सबके आराध्य, ओवैसी ने कहा- 6 दिसंबर नहीं होता तो क्या होता?
46.समंदर पर देश के सबसे लंबे पुल की शुरुआत, मुंबई से नवी मुंबई अब सिर्फ 20 मिनट दूर, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन।
48. युवाओं की शक्ति ने भारत को बनाया टॉप 5 इकॉनामी', युवा दिवस पर नासिक में बोले PM मोदी।
49. साड़ी और माथे पर बिंदी, स्मृति ईरानी के मदीना दौरे से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, सऊदी पर भड़का।
50. कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा को बताया बीजेपी का कार्यक्रम, कहा- धार्मिक अनुष्ठान साधु-संतों का काम।