UP Anganwadi Bharti 2023: UP आंगनबाड़ी में नए नियम के तहत 50 हजार से अधिक पदों होगी भर्ती, जानिए कब आएगा नोटिफिकेशन

UP Anganwadi Recruitment 2023
 
anganwadi vacancy 2023,anganwadi recruitment 2023,icds anganwadi recruitment 2023,anganwadi supervisor,aadhar card recruitment 2023,anganwadi vacancy 2022,anganwadi,anganwadi supervisor salary,up anganwadi vacancy 2023,sarva shiksha recruitment 2023,anganwadi supervisor recruitment 2022,anganwadi supervisor recruitment 2023,up anganwadi bharti 2023,angawadi bharti 2023,up anganwadi vacancy 2023 online form kaise bhare,anganwadi bharti 2023

उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। जल्द ही प्रदेश में 53000 पदों पर आंगनबाड़ी की भर्ती की जाएगी। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

ये भर्तियां उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से की जाएंगी।

राज्य सरकार के मिशन रोजगार ट्विटर हैंडल से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक र निदेशालय ने भर्ती के लिए सभी जिलों से रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा है। माना जा रहा है कि इस महीने के आखिरी में या फिर मई के पहले सप्ताह में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

त्तर प्रदेश में 2012 के बाद से ही आंगनबाड़ी के 53000 से ज्यादा पद खाली हैं। जिसकी वजह से काम भी प्रभावित हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए निदेशालय की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती के लिए वे सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने 12वीं की परीक्षा पास कर ली है। हालांकि, अभ्यर्थियों की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में जाकर चेक कर सकेंगे।

नए नियमों से होगी भर्ती

आंगनबाड़ी में भर्ती नए नियमों के मुताबिक की जाएगी। यानि कि पहले आंगनबाड़ी भर्ती के लिए 10वीं पास और 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन करते थे। लेकिन अब शैक्षणिक योग्यता को 12वीं पास कर दिया गया है। साथ ही आयु सीमा को भी घटना कर 35 वर्ष कर दिया गया है।