Gandhi Godse Ek Yudh: 'गांधी गोडसे एक युद्ध', का रिलीज हुआ शानदार ट्रेलर, देखने के बाद उड़ जाएंगे आपके होश!

Gandhi Godse Ek Yudh: Amazing trailer released of 'Gandhi Godse Ek Yudh', you will be blown away after watching!

 
Gandhi Godse Ek Yudh: 'गांधी गोडसे एक युद्ध', का रिलीज हुआ शानदार ट्रेलर, देखने के बाद उड़ जाएंगे आपके होश!

क्या होता अगर महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे आमने-सामने आते, और दोनों अपने-अपने विचार एक-दूसरे के सामने रखते? दोनों के इस वैचारिक युद्ध में कौन जीतता? दो मशहूर ऐतिसाहिक किरदारों को लेकर ये राजकुमार संतोषी ने एक फिल्म बनाई है जिसका नाम है ‘गांधी गोडसे- एक युद्ध’।

फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। लोगों को अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

सभी एक्टर हैं दमदार

चिन्मय मांडलेकर और दीपक अंतानी स्क्रीन पर गोडसे और गांधी को चित्रित करते हुए इतने वास्तविक दिखते हैं कि लगता है सच में ये दोनों महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे ही हैं। फिल्म के बाकी किरदारों का भी ध्यान रखा गया है। जवाहर लाल नेहरू, बीआर अंबेडकर सभी एक्टर अपने-अपने किरदार में खरे उतरते दिख रहे हैं।

ए आर रहमान ने दिया है म्यूजिक

गांधी और गोडसे की इस विरोधाभासी दुनिया में उतरने के साथ-साथ दर्शकों को आजादी के बाद की राजनीति की दुनिया भी देखने को मिलेगी। प्रसिद्ध निर्देशक, राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित, गांधी गोडसे एक युद्ध का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है।