Salman khan ने अपने बर्थड़े पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, Being Human पर मिलेगा 50% का discount

Salman Khan gave a big gift to his fans on his birthday, 50% discount will be available on Being Human

 
 Salman khan ने अपने बर्थड़े पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, Being Human पर मिलेगा 50% का discount  https://indiatrendingnews.in/entertainment/Salman-Khan-gave-a-big-gift-to-the-fans-50-discount-will-be/cid9556386.htm

Salman khan 2022 birthday: अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान की जन्मतिथि 27 दिसंबर, 1965 है। खान भारत के एक बॉलीवुड अभिनेता, निर्माता, टीवी व्यक्तित्व, गायक और परोपकारी हैं। महज़ 15 साल की उम्र में, खान कैंपा कोला, एक कोल्ड ड्रिंक के अपने पहले विज्ञापन में दिखाई दिए थे, खान ने 1989 में फिल्म "बीवी हो तो ऐसी" से अभिनय की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने सहायक भूमिका निभाई थी।

 

 

 

अगले वर्ष सूरज बड़जात्या की रोमांटिक सफलता "मैंने प्यार किया" में खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वह बॉलीवुड डार्लिंग बन गया।  बॉलीवुड के सुपरस्टार और सबके भाईजान सलमान खान का कल जन्मदिन है। उनको चाहने वाले लोग पूरी शिद्दत से उनका जन्मदिन मनाते हैं।

 

 

 

बॉलीवुड के सुपरस्टार और सबके भाईजान कहलाने वाले सलमान खान का कल जन्मदिन है। उनको चाहने वाले लोग पूरी शिद्दत से उनका जन्मदिन मनाते हैं। सलमान खान हर साल अपने जन्मदिन पर कुछ न कुछ बड़ा करते हैं,  इस बार भी भाईजान ने अपने बर्थडे से पहले एक जबरदस्त माइंड गेम खेला है और अपने चाहने वालों को एक शानदार ऑफर दिया है।

Being Human पर मिलेगा 50% का डिस्काउंट 

दरअसल, सामने आ रही खबरों की अनुसार उनके क्लोदिंग ब्रांड Being Human फैन्स के लिए फ्लैट 50% का डिस्काउंट लेकर आया है। Being Human 27 दिसंबर तक अपने कलेक्शन पर 50 फीसदी की छूट दे रहा है। प्लानिंग पर बात करते हुए Being Human क्लोथिंग के सीईओ संजीव राव का कहना है कि हमारा कैम्पेन सलमान के अपने फैन्स के साथ जुड़ाव पर आधारित है। अपने फैन्स के लिए वह भाई हैं, इसलिए कैम्पेन को नाम भाई का जन्मदिन रखा है, यह आइडिया Being Human कपड़ों के कन्जूमर के लिए सलमान के बर्थडे का एक तरह से बड़ा तोहफा है। 

भाई भरेंगे आधा बिल

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सीईओ संजीव राव ने कहा- आधा बिल भाई भरेंगे, उनके जन्मदिन के आसपास हमारी सबसे बड़ी एनुअल सेल की घोषणा करने का यह हमारा तरीका था, जहां हमारे पूरे स्टोर फ्लैट 50 % की छूट पर हैं। यदि आप सशस्त्र बलों से हैं, तो हम आपको अतिरिक्त 5 प्रतिशत कर रहे हैं। आपको बता दें कि जिन लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि बीइंग ह्यूमन- द सलमान खान फाउंडेशन एक चैरिटेबल ट्रस्ट है, जो वंचित लोगों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए समर्पित है।

अगले साल रिलीस होंगी सलमान खान की दो फिल्में

बात सलमान खान के वर्कफ्रंट की करें तो 2023 में उनकी 2 फिल्मे, किसी का भाई किसी की जान और टाइगर 3 में नजर आएंगे। किसी का भाई किसी की जान 2023 की ईद के मौके पर रिलीज होगी। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म हैं, जिसमें पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, शहनाज गिल लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं, कैटरीना कैफ के साथ वाली फिल्म टाइगर 3 2023 की दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म इमरान हाशमी खास रोल प्ले करते नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी होगा।

सलमान खान इतने प्रसिद्ध क्यों हैं?

अगर आप सलमान खान की पारिवारिक पृष्ठभूमि पर विचार करते हैं, तो उनके पिता सलीम खान हैं, जो भारतीय सिनेमा के सबसे प्रमुख पटकथा लेखकों और गीतकारों में से एक हैं। वह बॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित हस्तियों में से एक के बेटे हैं।