सिंगर बादशाह ने म्यूजिक की दुनिया को कहा अलविदा...

 
सिंगर बादशाह ने म्यूजिक की दुनिया को कहा अलविदा...

अपने गानों से दुनिया के लोगों को दिवाना बनाने वाले बदशाह के फैंस के लिए एक बुरी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, अब सिंगर बादशाह म्यूजिक की दुनिया से अलविदा कह दिया है। ऐसा हम नहीं उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया है। जिसके बाद उनके फैंस काफी परेशान नजर आ रहे है।

जानकारी के अनुसार, सिंगर बादशाह ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट फैंस के बीच शेयर किया है। जिसमें वो जल्द ही म्यूजिक की दुनिया से ब्रेक लेने की बात कही है। उन्होंने ने ये पोस्ट अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर जानकारी दी है। उनके इस पोस्ट से कारोड़ फैंस का दिल टूट गया है।

badshah

फैंस कई तरह सवाल जवाब करने लगे है। बादशाह ने अपने पोस्ट पर लिखा- टेकिंग ए ब्रेक उनके पोस्ट के बाद सोशल मीडिया में काफी बवाल मच गया है। उनको लेकर कई प्रकार की चर्चा होने लगी है।

36 साल के बादशाह का इस तरह का म्यूजिक की दुनिया से ब्रेक लेना फैंस को काफी तगड़ा झटका लगा है। हालंकि खुलकर इस बारे में जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उनके इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर काफी फैंस परेशान हो गए है।

बता दें कि बादशाह देश में ही नहीं विदेश में भी अच्छा खासा जाने जाते है। उनके कई हिट गाने भी गाए है। देश विदेश में उनकी अच्छा खासा फैन फॉलोइंग है। जब भी कही भी शादी पार्टी होती है, तो सबसे पहले उनके गाने ही बजाए जाते है।

बादशाह एक भारतीय पंजाबी गायक कलाकार है ' इनका जन्मनाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है ' इन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत यो यो हनी सिंह के साथ 2006 में की थी। इन्होंने कई फ़िल्मों में गाने गाये है ।

इन्होंने मुख्यत हिन्दी,पंजाबी और हरयाणवी भाषाओं में गाने गए है। उनके गाये हुए गाने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी शामिल है जैसे की 2014 की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और खूबसूरत।