Akshara Singh Bridal Video: लाल जोड़े में दुल्हन बन अक्षरा सिंह लगी बेहद खूबसूरत, वीडियो वायरल!

Akshara Singh Bridal Video: Akshara Singh looked very beautiful as a bride in a red pair, the video went viral!

 
Akshara Singh Bridal Video: लाल जोड़े में दुल्हन बन अक्षरा सिंह लगी बेहद खूबसूरत, वीडियो वायरल!

भोजपुरी जगत की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी हॉट वीडियो और तस्वीरों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में छाईं रहती है। बीते दिन ही उनकी शादी की खबरों ने इंटरनेट पर धमाल ही मचा दिया था।

उनकी एक बैचलर पार्टी की तस्वीर भी सामने आई थी। अभी कुछ घंटे पहले ही एक्ट्रेस ने अपना ब्राइडल लुक वाला वीडियो शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। इस रील वीडियो में वो बेहद अट्रैक्टिव दिख रही हैं।

अक्षरा सिंह का ब्राइडल लुक वायरल

अक्षरा सिंह का ब्राइडल लुक वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। रील में अभिनेत्री एक शानदार दुल्हन के गेटअप में दिख रही हैं और उनकी स्माइल नेटिजन्स का दिल जीत रही है।

पिंक कलर के लहंगे में अभिनेत्री गजब ढा रही हैं। हाथों में लगी मेहंदी और हैवी ज्वैलरी उनके लुक को आकर्षक बना रहे हैं। मांग टीका और सुर्ख लाल रंग की चूड़ियां उनके सुदंर रूप को संवार रही हैं। अभिनेत्री का ये अवतार बेहद दिलचस्प है जिसे उनके फैंस बार-बार निहार रहे हैं।

एक्ट्रेस का  ट्रेडिशनल अवतार देखते ही बनता है। अक्षरा सिंह ने लोगों को शादियों के सीजन के बीच अपने ब्राइडल लुक से रूबरू कराया है। भोजपुरी सिनेमा की लेडी स्टार दुल्हन बनकर खूब तारीफें बटोर रही हैं।

उनके ब्राइडल लुक को देख एक यूजर ने लिखा, परम सुंदरी तो दूसरे यूजर ने उनके इस रूप को देसी कयामत ढाने वाला बताया। इसे देखने के बाद हर कोई उन्हें शादी करने को कह रहा है तो वहीं एक ने लिखा, मेरे पास एक ही दिल है कितने बार चुराओगी।