Akanksha Dubey: अभिनेत्री अकांक्षा दुबे की मौत से पवन सिंह का रो - रोकर बुरा हाल, दोनों का आज ही रिलीज हुआ था गाना

 
akanksha dubey,akanksha dubey bhojpuri song,akanksha dubey bhojpuri video,bhojpuri actress akansha dubey,akanksha dubey latest news,akanksha dubey new song,akankasha dubey song,akanksha dubey bhojpuri movie, akanksha dubey passed away, akanksha dubey death news, akanksha dubey died, akanksha dubey news, actress akanksha dubey news, akanksha dubey death, akanksha dubey death in varanasi, akanksha dubey varanasi news, akanksha dubey pawan singh, akanksha dubey pawan singh song, pawan singh on akanksha dubey, akanksha dubey and pawan singh

Akanksha Dubey: आज भोजपुरी अभिनेत्री अकांक्षा दुबे इस दुनिया में अलविदा कह गईं। भोजपरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey)अपनी खूबसूरती और अदाकारी के लिए जानी जाती थी। भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) में सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ कई गानों में काम कर चुकी थी। पवन सिंह (Pawan Singh) का आज एक गाना 'ये आरा कभी हारा नहीं' (Ye Arrah Kabhi Hara Nahi Hai)  रिलीज हुआ। इस गाने में अभिनेत्री के रूप में आकांक्षा दुबे ही थी। वहीं, अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। आकांक्षा ने वाराणसी स्थित सारनाथ के एक होटल मृत पाई गईं हैं।


गाने का टाइटल है 'ये आरा कभी हारा नहीं।' गाने के वीडियो को पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन के हैं और म्यूजिक दिया है प्रियांशु सिंह ने। इस गाने के वीडियो पर महज 5 घंटे में 4 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। यहां देखें वीडियो।


पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अकांक्षा दुबे को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है कि

"बड़े शौक से सुन रहा था जमाना तुम्ही सो गए दास्तां कहते कहते...
भगवान आपकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें ॐ शांति"

 

अकांक्षा दुबे का पवन सिंह के साथ लास्ट गाना

आकांक्षा दुबे 25 साल की थीं और बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। यूपी के भदोही जिले की मूल निवासी अकांक्षा दुबे ने कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी। उत्तर प्रदेश की जानी मानी कलाकारों में उनकी गिनती होती थी। आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था। उत्तर प्रदेश की अलावा उनकी पूरे देश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं।

 

टिक-टॉक शुरू हुई थी कैरियर की शुरुआत

 

आकांक्षा दुबे ने अपने कैरियर की शुरुआत सोशल प्लेटफॉर्म टिक-टॉक से की थी। टिक-टॉक पर आकांक्षा के टैलेंट को लोगों का फी पसंद किया और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती गई। उसके बाद में अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया। जो लोगों को खूब पसंद आया।


बचपन से था एक्टिंग का शौख


आकांक्षा दुबे तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में था।बचपन से ही उन्हें टीवी देखने पसंद था। इसी पैशन को फॉलो करने के बाद वो फिल्मी दुनिया में आई थीं। मुंबई में पढ़ाई करने के बाद आकांक्षा ने अपना करियर फिल्मों में शुरू किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी दोस्त पुष्पांजलि पांडे ने इसमें उनकी मदद की थी।

 

डिप्रेशन के चलते छोड़ दी थी इंडस्ट्रीज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 साल की उम्र में आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। यहां उन्होंने डायरेक्टर आशी तिवारी के साथ कुछ फिल्मों में काम किया। हालांकि उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा था। बताया जाता है कि साल 2018 में आकांक्षा डिप्रेशन में चली गई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली थी। उन्होंने कहा था कि नए आर्टिस्ट को नए जैसा ट्रीट नहीं किया जाता है। इसकी वजह से लोगों का आत्मविश्वास टूटता है।