Khesari lal yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जाएंगे जेल, खेसारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, फैंस हुये निराश, जानें पूरा मामला

 
khesari lal yadav jel

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के सामने एक मुश्किल आ खड़ी हुई है। चेक बाउंस के मामले में बिहार की छपरा कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। जिससे खेसारी लाल यादव को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। हालांकि ये मामला साल 2019 का है। चार साल पहले रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी निवासी मृत्युंजयनाथ पांडे ने रसूलपुर थाना में 16 अगस्त 2019 को भोजपुरी सुपरस्टार FIR दर्ज कराई थी।

आरोप में कहा गया कि मृत्युंजयनाथ ने अपनी खरीदी जमीन को बेचने के लिए शत्रुघन कुमार उर्फ खेसारी लाल की पत्नी चंदा देवी से 22 लाख 7 हजार रुपये में बात की थी। इसकी रजिस्ट्री 4 जून 2019 को एकमा रजिस्ट्री कार्यालय में हुई थी। खेसारी लाल यादव कुछ रुपये नगद देकर 18 लाख का उन्होंने चेक दिया था। मृत्युंजयनाथ पांडे ने चेक को 20 जून 2019 को अपने खाते में जमा कराया था।

लेकिन ये चेक 24 जून को वापस आ गया। उन्होंने फिर 27 जून को जमा किया तो बैंक की तरफ से 28 जून 2019 को चेक बाउंस होने की जानकारी दी गई। चेक बाउंस होने के बाद उन्होंने रसूलपुर थाने में FIR दर्ज कराई.पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए, 22 अगस्त 2020 को IPC की धारा 406 व 138 NI एक्ट के अंतर्गत केस दाखिल कर लिया था। कोर्ट ने इसके साथ ही रसूलपुर थाना के धानाडीह गांव के रहने वाले खेसारी लाल यादव को मिली अंतरिम जमानत के आदेश को भी रद्द कर दिया है। देखना होगा कि क्या अब खेसारी को जेल जाना पड़ेगा या वो कोर्ट में पेश होकर अपनी बात रखेंगे।

आपको बता दें की 18 लाख रुपए के चेक बाउंस मामले में भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट निर्गत करने का आदेश छपरा कोर्ट ने दिया है। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी प्रियांशु शर्मा ने रसूलपुर थाना कांड संख्या 120/19 के एनआई एक्ट विचारण संख्या 2676/23 केअभियुक्त रसूलपुर थाना के धानाडीह ग्राम निवासी बिहार के मशहूर गायक और भोजपुरी कलाकार शत्रुघन कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव के बंध पत्र को निरस्त करते हुए गैर जमानती अधिपत्र जारी करने का आदेश दिया है।

पूर्व में अभियुक्त ने न्यायालय में उपस्थित होकर जमानत कराया गया था. परंतु पिछले कई तिथियों से वे न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। जिससे न्यायालय का कार्य बाधित चल रहा था विचारण वाद पुलिस पेपर के लिए चल रहा था।