भारत की इन जगहों पर फ्री में रह सकते हैं आप, मिलती हैं कई सुविधाएं...

 
coimbatore lord shiva statue, The Adiyogi statue

दुनियाभर में बहुत सारी खाने की जगह ऐसी हैं जहां पर आप स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं। इन सब जगहों पर जाकर खाने के लिए आपके पास पैसों का होना बहुत जरूरी है। 

 

ट्रिप प्लान करते समय अक्सर लोगों की सबसे बड़ी टेंशन ये होती हैं कि कितना खर्चा आएगा। इस तरह की दिक्कतों का सामना उन लोगों को काफी ज्यादा करना पड़ता है जो बजट ट्रैवलिंग करना चाहते हैं।  बजट ट्रैवलिंग में कहीं रहने में सबसे ज्यादा खर्चा आता है। 

 

ऐसे में आज हम आपको भारत की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप फ्री में रह सकते हैं। और आप मुफ्त में लाजवाब खाने का स्वाद चख सकते हैं। 

 

 

1.  अमृतसर का स्वर्ण मंदिर (Sri Harmandir Sahib , GoldenTemple)

 अमृतसर - विकिपीडिया

पंजाब के अमृतसर में बनें स्वर्ण मंदिर में रोज मुफ्त में खाना मिलता है। इस मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही कोई भी गरीब व्यक्ति भरपेट खाना खा सकता है। तो अगली बार अमृतसर जाने का प्लान हो तो स्वर्ण मंदिर जाना न भूलें।

2. कोयंबटूर (Coimbatore )

ईशा फाउंडेशन केंद्र के बारे में कुछ बातें | ईशा योग केंद्र कहां है |  सद्गुरु आश्रम फीस | ईशा योग सेंटर फीस | ईशा फाउंडेशन कोयम्बटूर | Few things  about Isha

ईशा फाउंडेशन कोयंबटूर से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित है। यह सदगुरू का एक धार्मिक केंद्र है जहां पर आदियोगी शिव का बेहद खूबसूरत और बड़ा सा स्टैच्यू भी है। यह सेंटर योग, पर्यावरण और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में काम करता हैअगर आप चाहें तो यहां पर अपना सहयोग भी दे सकते हैं।  यहां पर आप फ्री में रह सकते हैं। 

3. तिब्बती बौद्धिस्ट मोनेस्ट्री सारनाथ (Tibetan Buddhist Monastery )

Tibetan Temple Sarnath | History & Visiting Time | UP Tourism

उत्तर प्रदेश स्थित इस एतिहासिक मोनेस्ट्री में एक रात रुकने का किराया मात्र 50 रुपए है। इस मोनेस्ट्री को लाधन चोटरुल मोनालम चेनमो ट्रस्ट की ओर से मेनटेन किया जाता है।

इस मोनेस्ट्री में भगवान बुद्ध के ही एक रूप शाक्यमुनि की प्रतिमा है। 

4.  जनकीय भक्षणशाला, पाथीरापल्ली, केरल ( Parental Restaurant, Pathirapalli, Kerala)

भारत की इन जगहों पर खिलाया जाता है मुफ्त में खाना  

केरल के इस रेस्टोरेंट में बहुत ही लाजवाब खाना मिलता है। सफर के दौरान सैलानियों के पैसे अगर खत्म हो गए हो तो वो यहां जाकर खाना खा सकते हैं। अगर खाना खाने के बाद किसी को पैसे देने का मन है तो यहां पर दान पात्र रखा हुआ है।

जिसमें आप अपनी इच्छा के अनुसार पैसे डाल सकते हैं। इन पैसों का इस्तेमाल जरुरतमंदों के भोजन पर खर्च किया जाता है। रेस्टोरेंट का नाम है 'जनकीय भक्षणशाला' यानि की जनता भोजनालय।

In India, People Get Best Free Food In This Places - भारत की इन जगहों पर  मुफ्त में मिलता है भरपेट खाना, मौका मिले तो जरूर जाना - Amar Ujala Hindi  News Live

इनका मोटो है- 'ईट ऐज मच ऐज यू वांट, गिव ऐज मच ऐज यू कैन' 'Eat as much as you want, give as much as you can'.

5.मणिकरण साहिब गुरुद्वारा (हिमाचल प्रदेश) (Gurudwara Sahib Manikaran)

tourist places in manikaran, मणिकरण की खूबसूरत जगहों के बारे में आप भी  जानिए, किसी जन्नत से कम नहीं हैं यहां के प्लेसेस - places to visit in  manikaran in hindi -

अगर आप हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए जा रहे हैं तो मणिकरण साहिब गुरुद्वारे में फ्री में रह सकते हैं। यहां आपको फ्री पार्किंग और खाने की सुविधा भी मिलती है।  मणिकरण साहिब गुरुद्वारा पार्वती नदी के पास ही स्थित है। 

6. पप्पावाडावाडा, कोच्चि (Kochi) 

In India, People Get Best Free Food In This Places - भारत की इन जगहों पर  मुफ्त में मिलता है भरपेट खाना, मौका मिले तो जरूर जाना - Amar Ujala Hindi  News Live

केरल में बने इस रेस्टोरेंट के बाहर एक फ्रिज रखी हुई है, जिसमें रेस्टोरेंट में जो भी लोग खाना छोड़ देते हैं उसे इसमें रख दिया जाता है। इस खाने को जरूरतमंदों में बांट दिया जाता है। कोई भी इस फ्रिज में से खाना निकालकर खा सकता है। इस फ्रिज का नाम ट्री ऑफ गुडनेस रखा गया है

7. गीता भवन (ऋषिकेश) (Gita Bhawan, Rishikesh)

Gita Bhawan Rishikesh - Things to see in Geeta Bhawan

पवित्र गंगा नदी के तट पर स्थित गीता भवन में यात्री फ्री में रह सकते हैं।  साथ ही यहां आपको खाना भी मुफ्त में दिया जाता है।  इस आश्रम में लगभग 1000 कमरे हैं जहां दुनिया भर से लोग आकर ठहरते हैं।  आश्रम की ओर से सत्संग और योग के सेशन्स भी दिए जाते हैं। 

8.  आनंदाश्रम (केरल) (Anandashram )

Virtual Tour Of Anandashram – Anandashram

केरल की खूबसूरत पहाड़ियों और हरियाली के बीच आनंदाश्रम में ठहरना एक अलग ही तरह का अनुभव साबित हो सकता है।  आप इस आश्रम में फ्री में रह सकते हैं। आश्रम में आपको दिन के तीन समय का खाना भी दिया जाता है। 

9. न्यिंगमापा मोनेस्ट्री (हिमाचल प्रदेश) (Nyingmapa Buddhist Temple)

Himalaya Nyingmapa Buddhist Temple, Manali, India in 4k ultra Hd - YouTube

यह मोनेस्ट्री हिमाचली शहर रेवल्सर में, रेवल्सर लेक के पास स्थित है। इस खूबसूरत सी मोनेस्ट्री में रहने का एक दिन का किराया 200 से 300 रुपए हैं।  इस मोनेस्ट्री के पास ही एक लोकल मार्केट भी है जहां से आप शॉपिंग कर सकते हैं। 

10. गोविंद घाट गुरुद्वारा (उत्तराखंड)  (Gurudwara Sahib Sri Gobind Ghat)

Gurudwara Gobind Ghat, Ahmedabad - Picture of Gurudwara Gobind Dham,  Ahmedabad - Tripadvisor

 यह गुरुद्वारा उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी के पास स्थित है। यहां आने वाले टूरिस्ट्स, ट्रैकर्स, और श्रद्धालु यहां मुफ्त में रह सकते हैं।  गुरुद्वारे से आप पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं।

Gobind Dham | Mapio.net