Varanasi news: वाराणसी में आसमान से हो रही पुष्पवर्षा, आखिर किसने बरसाए फूल, यहाँ देखिये वीडियो...

Sawan Somwar 2023 celebrating in Varanasi:  Flowers raining from the sky in Varanasi, who showered flowers, read full news
 
 
Sawan Somwar 2023 celebrating in Varanasi:  Flowers raining from the sky in Varanasi, who showered flowers, read full news

Sawan Somwar 2023: आज सावन का पहला सोमवार है। काशी विश्वनाथ में जल चढ़ाने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ा है।

 

विश्वनाथ मंदिर में पहली बार हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा हो रही है। हेलीकॉप्टर में बैठकर कमिश्नर कौशल राज शर्मा,डीएम राज लिंगम और पुलिस कमिश्नर अशोक जैन ने शिव भक्तों पर फूल बरसाए है। वहीं पुलिस के एक जवान ने दिव्यांग भक्तों को गोद में उठाकर दर्शन कराया।

 

 

शिव की नगरी काशी में सावन के पहले सोमवार पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। प्रयागराज कांवड़िया मार्ग और कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर से काशी विश्वनाथ धाम तक पुष्प वर्षा की गई।

 

 

मंदिरों समेत अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लंबी कतार है। सावन के पहले सोमवार पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। वाराणसी में पहली बार ऐसा नजारा दिखा। 

 



पुष्प वर्षा होते देख शिवभक्तों ने हर-हर बोल बम का जयघोष किया और खुशी जताई। वाराणसी- प्रयागराज कांवड़िया मार्ग और कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर से काशी विश्वनाथ धाम तक पुष्प वर्षा की गई।

सोमवार सुबह करीब सवा 11 बजे पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन, मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा और जिलाधिकारी एस राजलिंगम हेलीकॉप्टर समेत अन्य अधिकारी पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर में बैठकर कांवड़ यात्रा मार्ग के ऊपर से गुजरे।


 Image

गाजीपुर मार्ग पर स्थित कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर से अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर में से करीब दो क्विंटल गुलाब, गेंदा और जरवेरा फूलों की पंखड़ियों की वर्षा की। आसमान से फूलों की वर्षा होते देख कांवड़िये खुशी से झूम उठे। लोगों ने भी आसमान से हो रही पुष्पवर्षा की सराहना की।

अधिकारियों ने पुष्प वर्षा के साथ ही कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।

 इधर, सावन के पहले सोमवार पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। सुहाने मौसम के बीच बैरिकेडिंग में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है। दशाश्वमेध, काशी विश्वनाथ मंदिर, चौक, ज्ञानवापी आदि मार्गों पर बोल बम व हर हर महादेव का उद्घोष भी करते रहे।