CSBC Constable New Exam Date: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की नई परीक्षा तिथि आई सामने, जाने कब होगा पेपर

 
Police
 

CSBC Constable New Exam Date: बिहार पुलिस में 21,000 से अधिक कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 1 अक्टूबर 2023 को रद्द की गई लिखित परीक्षा की नई तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है।

 

बिहार पुलिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवार अभी भी कांस्टेबल परीक्षा की तारीख की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि केंद्रीय चयन पर्षद इस महीने के अंत तक सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख की घोषणा कर देगा। 

बिहार पुलिस में 21,391 सिपाहियों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 1, 7 और 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाली थी।


अक्टूबर का पेपर लीक होने के कारण केंद्रीय चयन पर्षद ने 2 अक्टूबर को परीक्षा रद्द करने और आगामी परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की थी सीएसबीसी ने कहा था कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीख की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।

 

तब से, बिहार पुलिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार परीक्षा तिथि की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए काउंसिल की वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर विजिट करते रहें।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप indiatrendingnews.in पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं।


पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 10 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालाँकि, आवेदकों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी।


बिहार पुलिस परीक्षा की नई तारीख जारी होने के साथ ही सिपाही भर्ती के लिए एडमिट कार्ड भी जारी होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीएसबीसी की वेबसाइट पर भी नजर रखें।