IND vs NZ 1st T20 Highlights: पहले टी 20 मुक़ाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

 
ind vs nz 1st t20 highlights 2023,ind vs nz 1st t20 highlights,ind vs nz 1st t20 2023,ind vs nz 1st t20,ind vs nz 1st t20 highlights today,ind vs nz 1st t20 highlights 2022 full match,india vs new zealand 1st odi highlights,ind vs nz,ind vs nz 1st t20 live 2022,ind vs nz 1st t20 live 2023,ind vs nz 1st t20 live score,ind vs nz 1st t20 2023 tickets booking,surya vs new zealand highlights,ind vs nz 1st t20 2023 dream11,ind vs nz 1st t2o

न्यूजीलैंड ने पहले टी20 में भारत को 21 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। डेवोन कॉनवे ने 52 और डेरिल मिचेल ने नाबाद 59 रन की पारी खेली थी। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी।

भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 47 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

मैच में सूर्यकुमार और सुंदर के अलावा भारतीय बल्लेबाजी फ्लॉप रही। सात बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। वहीं, भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। अर्शदीप ने चार ओवर में 51 रन लुटाए थे। उमरान ने एक ओवर में 16 रन, मावी ने दो ओवर में 19 रन और हार्दिक ने तीन ओवर में 33 रन लुटाए थे।

यह हार्दिक की कप्तानी में भारतीय टीम की दूसरी हार है। इससे पहले टीम श्रीलंका से हारी थी। वहीं, भारतीय टीम पिछले करीब 15 महीने बाद टी20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड से हारी है। इस मैच से पहले इस फॉर्मेट में कीवी टीम से भारत को पिछली हार 31 अक्तूबर 2021 को मिली थी। तब टी20 वर्ल्ड कप में दुबई में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था। \

भारतः शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लोकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।