MS Dhoni ने खरीदी बेहतरीन फीचर्स वाला शानदार इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 700Km, 20 मिनेट में होगी चार्ज

MS Dhoni bought a great electric car with great features, will run 700Km in single charge, will be charged in 20 minutes

 
MS Dhoni ने खरीदी बेहतरीन फीचर्स वाला शानदार इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 700Km, 20 मिनेट में होगी चार्ज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों मीडिया सुर्खियों में हैं। दरअसल यह कोई खेल की वजह से नहीं बल्कि अपनी इलेक्ट्रिक कार की वजह से। आपको पता ही होगा की भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कार और बाइक का सबसे ज्यादा शौक है। उनके पास पुराने से लेकर नई तक कई गाड़ियां और बाइक मौजूद है। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी को इलेक्ट्रिक कार चलाते देखा गया है जिसके बाद वो सुर्खियों में आए।

 

 

महेंद्र सिंह धोनी की नई इलेक्ट्रिक कार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमएस धोनी (MS Dhoni) ने एक इलेक्ट्रिक कार खरीदी है जो KIA कंपनी की कार है। जिसका मॉडल नम्बर KIA EV6 है।

धोनी के कलेक्शन में यह पहली इलेक्ट्रिक कार नजर आई है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी 700KM से ज्यादा की रेंज है। अर्थात की अगर कोई व्यक्ति चाहे तो सिंगल चार्ज में 700 किलोमीटर तक का सफर कर सकता है।

दोस्तों को नई गाड़ी में घुमाया


ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी अपनी नई कार KIA EV6 में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ कार में क्रिकेटर रुतुराज गायकवाड़ और केदार जाधव भी बैठे नजर आएं। आपको बता दें कि यह Gray रंग की Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार है और इसपर टेम्परेरी रजिस्ट्रेशन नंबर भी लिखा हुआ है।


एक ही बार में बिक गयी सभी कार

आपको बता दें की KIA को सारी इलेक्ट्रिक कार की सारी यूनिट बिक चुकी है। क्योंकि किआ ने अपनी इस गाड़ी की सिर्फ 200 यूनिट्स को कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के तौर पर मंगाया था। हालांकि जल्द ही और भी यूनिट्स बनाने की तैयारी चल रही है।

क्या है इस Electric Car की खासियत


KIA ने भारत में EV6 के दो अलग-अलग वेरिएंट को लॉन्च किया है। पहला फ्रंट-माउंटेड सिंगल मोटर के साथ टू-व्हील-ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन है, जिसकी कीमत ₹59.95 लाख (एक्स-शोरूम) है। और दूसरा ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन है जिसकी कीमत ₹64.95 लाख (एक्स-शोरूम) है।

इस इलेक्ट्रिक कार में 77.4 KWh की बैटरी पैक का इस्तेमाल हुआ है। ARAI मान्यता के अनुसार फुल चार्ज में यह कार 708 किमी की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। KIA EV6 को सिर्फ 18 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।