Ind Vs Pak World Cup Highlights: भारत की शानदार जीत...पहले गेंदबाजों ने किया पाकिस्तान को ढेर, फिर रोहित शर्मा बने मैदान पर शेर

 
Ind Vs Pak World Cup Highlights: पहले गेंदबाजों ने किया पाकिस्तान को ढेर, फिर रोहित शर्मा बने मैदान पर ढेर

Ind Vs Pak World Cup Highlights: वर्ल्ड कप 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। टॉस भारत ने जीता और कप्तान रोह‍ित शर्मा ने पहले फील्ड‍िंंग करने का फैसला किया। टीम इंडिया में शुभमन गिल की एंट्री हुई है, यह उनका वर्ल्ड कप डेब्यू भी है। वहीं ईशान क‍िशन को को टीम से बाहर किया गया है। पाकिस्तान टीम ने पिछले मैच की व‍िजयी स्क्वॉड में कोई बदलावा नहीं किया है।

 

 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 42.5 ओवर में 191 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 30.3 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपने जीत का क्रम जारी रखा। उसकी यह आठवीं जीत है। अब तब भारत उसके खिलाफ इस टूर्नामेंट में नहीं हारा है।


 

रोहित शर्मा ने तूफानी पारी खेली। रोहित को शाहीन आफरीदी ने इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच आउट कराया। रोहित ने 63 गेंदों पर 86 रन बनाए, जिसमें छह चौके और इतने ही सिक्स शामिल रहे। श्रेयस अय्यर 53 और केएल राहुल 19 रन बनाकर नाबाद रहे।

 

 

पाकिस्तान की टीम ऑलआउट हुई

पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ 191 रन पर सिमट गई है। रवींद्र जडेजा ने 43वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हारिस रऊफ को एलबीडब्ल्यू कर दिया। जडेजा की गेंद पर सीधे हारिस के पैड पर लगी। एक बार फिर से अंपायर मॉरेस इरासमस ने आउट करार नहीं दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने रिव्यू लिया। रिव्यू भारत के पक्ष में आया और हारिस आउट हो गए। वह छह गेंद पर दो रन ही बना सके। शाहीन अफरीदी 10 गेंद पर दो रन बनाकर नाबाद रहे।