Worldcup Semifinal: भारत वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंचा, न्यूजीलैंड से लिया 2019 का बदला, शमी ने बनाया नया कीर्तिमान

 
Worldcup semifinals, worldcup news, world cup match, ind vs nz, ind vs nz world cup match, world cup final match, world cup team india in final, world cup final 2023, world cup team india final, world cup semifinal 2023 highlight, world cup semifinal ind vs NZ, world cup 2023 live score, world cup 2023 today match, 2023 worldcup live match, worldcup semi final d shami Bolling, world cup match rohit sharma, world cup match virat kohli

World Cup Semifinal: भारत ने विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। उसने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार (15 नवंबर) को रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला भी ले लिया।

 

 Worldcup semifinals, worldcup news, world cup match, ind vs nz, ind vs nz world cup match, world cup final match, world cup team india in final, world cup final 2023, world cup team india final, world cup semifinal 2023 highlight, world cup semifinal ind vs NZ, world cup 2023 live score, world cup 2023 today match, 2023 worldcup live match, worldcup semi final d shami Bolling, world cup match rohit sharma, world cup match virat kohli

भारतीय टीम 12 साल बाद टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। पिछली बार 2011 में टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी टीम चैंपियन बनी थी। भारतीय टीम अब 19 नवंबर को होने वाले फाइनल में ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी।


भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज सेमीफाइनल का मुकाबला चल रहा था जहां मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की शतक के बदौलत भारत ने 4 विकेट गंवाकर 397 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। टीम के लिए विराट कोहली सबसे ज्यादा 117 रनों की पारी खेली। जबकि श्रेयस अय्यर ने 105 रन बनाए।

 

शुभमन गिल 80 और केएल राहुल 39 रन बनाकर नाबाद रहे। रोहित शर्मा ने 47 रनों की तूफानी पारी खेली। कीवी टीम के लिए टिम साउदी ने 100 रन देकर 3 विकेट झटके। दूसरी ओर 398 रनों के टारगेट के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 327 रन ही बना सकी और 70 रनों से भारत ने यह मैच जीत लिया।

 

न्यूजीलैंड के लिए डेरेल मिचेल ने 134 रनों की पारी खेली। जबकि कप्तान केन विलियमसन ने 69 और ग्लेन फिलिप्स ने 41 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 7 विकेट झटके। एक मैच में 7 विकेट लेकर शमी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वर्ल्डकप के एक मैच में इतना विकेट किसी भारतीय गेंदबाज ने नहीं लिया था।