सूर्यकुमार यादव को किया आउट तो बन गए अफसर, मिली सीधे DSP की नौकरी

When Suryakumar Yadav was dismissed, he became an officer, directly got the job of DSP

 
सूर्यकुमार यादव को किया आउट तो बन गए अफसर, मिली सीधे DSP की नौकरी

भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा से तनाव वाले संबंध रहे हैं। चाहे क्रिकेट के मैदान में हो या सीमा पर। लेकिन क्रिकेट के मैदान में दोनों देशों के बीच अलग ही टक्कर देखने को मिलता है।

वहीं, कई पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं जो लगातार भारतीय खिलाड़ियों को नीचा दिखाने में लगे हुए होते हैं। वहीं, कोई अगर भारत के नामी खिलाड़ी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करे तो उसे इनामों से नवाजा जाता है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों खूब सुर्खियों में है।

दरअसल पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह को पाकिस्तानी हुकूमत ने सरकारी नौकरी दी है, उन्हें सरकार ने DSP बनाया है। बताया गया कि पाकिस्तानी सरकार ने ऐसा इसलिए किया है,

क्योंकि उन्होंने एशिया कप में सूर्यकुमार यादव को आउट कर दिया था। हालांकि नसीम शाह ने एशिया कप में भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले इस युवा को महज 19 साल की उम्र में ही बलूचिस्तान का DSP बनाया गया है।

खेल के मैदान पर जब वो सक्रिय नही होंगे तो वह इस जिम्मेदारी को निभाएंगे। नसीम के इस पद पर बहाल होने की जानकारी पाकिस्तानी मीडिया के जरिए मिली।

पाकिस्तान क्रिकेट में नसीम ने छोटी सी उम्र में बड़े बड़े धमाके कर दिखाए हैं। महज 16 साल की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने हैट्रिक लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

रावलपिंडी टेस्ट में 2020 में उन्होंने यह ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। 2022 एशिया कप में भारत के खिलाफ टी20 डेब्यू पर उन्होंने केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव का विकेट चटकाया था।