World Cup 2023: बर्थड़े के दिन विराट ने की क्रिकेट के भगवान की बराबरी, जानिए विराट ने किसके खिलाफ लगाया कितना शतक?

 
World Cup 2023: बर्थड़े के दिन विराट ने की क्रिकेट के भगवान की बराबरी, "जो होता है अच्छे के लिए होता है"...विराट पर सटीक बैठी यह कहावत

World Cup 2023: हिंदुस्तान की सबसे प्रचलित कहावत  "जो होता है अच्छे के लिए होता है" आज बर्थडे बॉय विराट कोहली पर भी फिट बैठ गई। तीन दिन पहले मुंबई में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के पिछले मैच में विराट कोहली 88 रन पर आउट होते हुए सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड शतकों की बराबरी करने से चूक गए थे। मगर आज अपने 35वें जन्मदिन को यादगार बनाते हुए उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 49वां शतक ठोक दिया।

इस तरह वह अपने जन्मदिन पर शतक बनाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। पिछले तीन मैच से सचिन के रिकॉर्ड 49 वनडे इंटरनेशनल शतकों की बराबरी से चूक रहे विराट ने प्रतिष्ठित ईडन गार्डंस पर मौजूद अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दे ही दिया। सचिन ने 452 पारियों में यह कमाल किया था जबकि विराट को 49 शतक पूरा करने में सिर्फ 278वीं पारी ही लगी।


 

भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम जबरदस्त फॉर्म में है। टीम ने शुरुआती 7 मैच जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। टीम ने अपना 8वां मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार (5 नवंबर) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला। इसी दिन विराट कोहली ने अपना 35वां जन्मदिन भी मनाया। कोहली ने अपने बर्थडे पर फैन्स को शानदार गिफ्ट दिया। दरअसल, पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला इस वर्ल्ड कप में जमकर गरजा है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उन्होंने अपनी फॉर्म बरकरार रखी और धुआंधार अंदाज में अपने करियर का 49वां शतक जमाकर इतिहास रच दिया। कोहली ने 119 गेंदों पर शतक पूरा किया। मैच में कोहली ने 121 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की पारी खेली. इस दौरान 10 चौके जमाए। इस पारी के बदौलत भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट पर 326 रन बनाए।

किसके खिलाफ कितना शतक

  • 10 vs SL (श्रीलंका)
  • 9 vs WI (वेस्टइंडीज)
  • 8 vs AUS (आस्ट्रेलिया)
  • 5 VS BAN (बांग्लादेश)
  • 5 VS NZ (न्यूजीलैंड)
  • 5 VS SA (साउथ अफ्रीका)
  • 3 VS ENG (इंग्लैंड)
  • 3 VS PAK (पाकिस्तान)
  • 1 VS ZIM (जिम्बाम्बे)

वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर

सचिन तेंदुलकर - 452 पारी - 49 शतक

विराट कोहली - 277 पारी - 49 शतक

रोहित शर्मा - 251 पारी - 31 शतक

रिकी पोंटिंग - 365 पारी - 30 शतक

सनथ जयसूर्या - 433 पारी - 28 शतक