BJP Leader Murder: भाजपा के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, प्रदेश में फैली सनसनी

 
BJP Leader Murder: भाजपा के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, प्रदेश में फैली सनसनी
 भाजपा जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

छत्तीसगढ़। राज्य के कांकेर जिले में भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आपको बता दें कि असीम राय देर शाम पुराना बाजार चौक स्थित एक दुकान पर बैठे हुए थे। तभी अज्ञात लोगों ने उन पर गोली चला दी। गोली असीम राय के सिर पर लगी जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि असीम राय भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे। इससे पहले वे पखांजूर नगर पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके थे। इस घटना से पूरे राज्य में सनसनी फैल गयी है। अभी हाल ही में वहाँ भाजपा की सरकार बनी है। फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं से घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।