CISF की पहली महिला चीफ बनीं नीना सिंह

Neena Singh becomes the first woman chief of CISF
 
CISF की पहली महिला चीफ बनीं नीना सिंह 

देश के सभी एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा, राजस्थान पुलिस की पहली महिला DG रह चुकी हैं।


सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के डायरेक्टर जनरल का जिम्मा पहली बार एक महिला को सौंपा गया है। राजस्थान कैडर की 1989 बैच की IPS ऑफिसर नीना सिंह को ये जिम्मेदारी मिली है।

पूरे देश के एयरपोर्ट, दिल्ली मेट्रो और अन्य सरकारी भवनों की सिक्योरिटी उन्हीं के जिम्मे है। नीना राजस्थान पुलिस की पहली महिला DG भी रह चुकी हैं।


नीना सिंह फिलहाल CISF की स्पेशल DG की पोस्ट पर थीं। वे 2021 में CISF से जुड़ी थीं। उनका रिटायरमेंट 31 जुलाई 2024 में होगा, तब तक वे CISF की चीफ की पोस्ट पर बनी रहेंगी।


नीना सिंह 2013 से 2018 के बीच CBI की जॉइंट डायरेक्टर पद पर थीं। इस दौरान उन्होंने कई हाई प्रोफाइल केस पर काम किया। उन्हें 2020 में अति उत्कृष्टता सेवा मेडल से भी सम्मानित किया गया था। नीना सिंह नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी और एस्थर डुफ्लो के साथ दो रिसर्च पेपर भी लिख चुकी हैं।