यूपी में पांच बच्चों की मां को हुआ प्यार बेटे की शादी के बाद ख़ुद बनी दुल्हन, बेटे की उम्र के युवक के साथ लिए सात फेरे

In UP, the mother of five children fell in love after her son's marriage, became a bride herself, took seven rounds with a young man of her son's age

 
यूपी में पांच बच्चों की मां को हुआ प्यार बेटे की शादी के बाद ख़ुद बनी दुल्हन, बेटे की उम्र के युवक के साथ लिए सात फेरे

ये तो सभी जानते हैं कि प्यार अंधा होता है। प्यार किसी भी उम्र और किसी भी धर्म के लोगों के साथ हो जाता है। एक बार किसी से प्यार पर भी दिल लग जाए तो उसके बिना दुनिया अधुरी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला लखीमपुर खीरी से सामने आया है।

जहां एक शादीशुदा महिला को 24 साल के बाद एक युवक से ऐसा प्यार हुआ कि महिला ने युवक से शादी ही कर ली। हैरानी की बात ये है कि महिला की पहले से पांच बच्चे है। खबर सामने आने के बाद हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला मोहम्मदी क्षेत्र का है। दरअसल, यहां रहने वाली महिला की शादी बजरिया गांव में एक युवक के साथ हुई थी।​ जिसके बाद उनके अभी पांच बच्चे है। इतना ही नहीं महिला अपने एक बच्चे की शादी भी कर चुकी है। बेटे की शादी के बाद महिला को एक 24 साल के युवक से प्यार हो गया। दोनों की मुलाकात भी होती रही। इसकी खबर किसी को नहीं लगी। जिसके बाद महिला चोरी छीपे युवक से मिलती थी।

अपने से छोटे उम्र के लड़के से दिल लगाने वाली महिला ने प्रेमी के साथ रहने का मन बना लिया था। महिला और उसके प्रेमी ने एक-दूसरे के साथ शादी करने का मन बनाया और एक दिन दोनों मंदिर पहुंच गए।

मंदिर में महिला ने अपने से छोटी उम्र के प्रेमी संग फेरे लिए। दोनों की शादी की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। महिला और उसके प्रेमी ने अब पुलिस से सुरक्षा मांगी है। महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि जाति-बिरादरी वाले मारने की धमकी दे रहे हैं।