UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, पहली बार 52 हजार से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती
Jun 24, 2023, 23:32 IST

यूपी के इतिहास में पहली बार सरकार 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती करने जा रही है। इसे यूपी पुलिस के इतिहास में सबसे बड़ी भर्ती बताया जा रहा है। इसमें 41,811 सिपाही नागरिक पुलिस में भर्ती होंगे। 8,540 सिपाहियों को पीएससी और 1,341 को विशेष सुरक्षा बल में जाने का मौका मिलेगा।
कब जारी होगा नोटिफिकेशन
ऐसा कहा जा रहा है कि 15 जुलाई को इसका नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इस दौरान 25 लाख तक आवेदन आने की उम्मीद। जल्द ही इसके लिए कार्यदायी संस्था का चयन किया जाएगा। इससे पहले 35,757 पदों पर भर्ती होनी थी। लेकिन पिछले 10 महीने से इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।