Varanasi news: काशी पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू ने बाबा काल भैरव एवं विश्वनाथ धाम में लगाई हाजिरी, शाम को देखेंगी गंगा आरती
Varanasi news: President Murmu reached Kashi, attended Baba Kaal Bhairav and Vishwanath Dham, will see Ganga Aarti in the evening

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रथम काशी आगमन हो चुका है। वाराणसी एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति मुर्मू करीब चार घंटे तक शहर में रहेंगी।
शाम सवा सात बजे के लगभग राष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगी।
काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाहर निकल चुकी हैं। उन्होंने षोडशोपचार पूजन करके देशवासियों के कल्याण की कामना की। मंदिर से निकलकर अब धाम परिसर की भव्यता निहार रही हैं।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु', नीलकंठ तिवारी, समेत कई आलाधिकारी मौजूद हैं। धाम से निकल राष्ट्रपति दशाश्वमेघ घाट जाएंगी। विशेष गंगा आरती में शामिल होंगी।
कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू काशी विश्वनाथ धाम पहुंच गई हैं। डमरू निनाद, शंख ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से उनका स्वागत हो रहा है। बाबा धाम से निकलकर राष्ट्रपति दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति मां गंगा की आरती उतारेंगी और षोडशोपचार पूजन करके देशवासियों के कल्याण की कामना करेंगी।
गंगा आरती में होगा देव दीपावली सा नजारा
बाबा धाम से निकलकर राष्ट्रपति दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में शामिल होंगी। घाट घंटा-घड़ियाल से गूंजेगा। राष्ट्रपति मां गंगा की आरती उतारेंगी और षोडशोपचार पूजन करके देशवासियों के कल्याण की कामना करेंगी।
मंच पर बैठकर मां गंगा की आरती भी देखेंगी। गंगा सेवा निधि के नौ अर्चक आरती उतारेंगे।
21 कन्याएं भी मां गंगा को चंवर डुलाएंगी। घाट का कोना-कोना दीपों से जगमगाएगा। घाट को फूल-मालाओं से सजाया गया है।