Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में कौन-कौन आमंत्रित है, किसे मिला है निमंत्रण?

 
Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में कौन-कौन आमंत्रित है, किसे मिला है निमंत्रण?

आमंत्रित बंधुओं की विभिन्न श्रेणियाँ:-

 

● हुतात्मा कारसेवकों के परिवार के  सदस्य।

● आंदोलन के पुरोधाओं के परिवार के सदस्य।

● न्यायिक प्रक्रिया में प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों का समूह।

● 150 से अधिक परंपराओं के साधु संत, कथाकार, मठ-मंदिरों के ट्रस्टी, पुजारी आदि।

● नेपाल से संत समाज के प्रमुख लोग।

● जैन, बौद्ध,सिख समाज के बंधु (भारतीय मत पंथों के प्रतिनिधि)।

 

● प्रमुख दानकर्ता।

● जनजाती समाज के प्रमुख लोग।

● घुमंतू जाती तथा अन्य जनजाती के लोग।

● अनुसूचित समाज के प्रमुख लोग (उदाहरण के लिए अंबेडकर जी, जगजीवन राम जी, काशीराम जी के परिवार के सदस्य)।

● प्रसिद्ध समाचार पत्रों/न्युज चैनलों के प्रमुख व्यक्ति।

● स्वयंसेवी संगठन, नोबल पुरस्कार, भारत रत्न, परमवीर चक्र, पद्म सम्मान से सम्मानित बंधु भगिनी।

● सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय (तीन) तीनों सेनाओं के सेवानिवृत्त सेनाध्यक्ष,पूर्व राजदूत, विभिन्न प्रमुख पदों पर रहे प्रशासनिक/पुलिस सेवा के अधिकारी।

● प्रमुख शिक्षाविद्, बुद्धिजीवी, कवि,कलाकार,साहित्यकार,किसान,मज़दूर,खिलाड़ी इत्यादि।

● प्रमुख राजनैतिक दलों के अध्यक्ष।

● अयोध्या जनपद से सभी दलों के स्थानीय जन प्रतिनिधि।

● उद्योगपति एवं उद्यमी।

● इसके अतिरिक्त पचास देशों से भारतीय समाज के 55 लोग।

नोट:- 

● स्थानीय राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को छोड़ कर अन्य निमंत्रित नहीं हैं।

● केंद्र अथवा किसी प्रदेश के मंत्री को मंत्री होने के नाते नहीं बुलाया गया है।कुछ सीमित महानुभाव अपने अन्य परिचय की दृष्टि से आमंत्रित हैं।(जैसे उद्योजक अथवा कलाकार इत्यादि के नाते)

व्यवस्था:-

● विशिष्ट अतिथि एवं प्रमुख संतगण भी टेंट सीटी,आश्रम और घरों पर रुकने वाले हैं।

● सभी अपनी अपनी परिवहन व्यवस्था से आ रहे हैं। यहाँ उनके भोजन, आवास, नगर यातायात आदि की व्यवस्था ट्रस्ट की और से है।

बॉलीवुड के इन सितारों को किया गया आमंत्रित

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए बॉलीवुड के सिने स्टार रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, रजनीकांत, संजय लीला भंसाली, चिरंजीवी, मोहनलाल, धनुष, ऋषभ शेट्टी मधुर भंडारकर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, सनी देओल, प्रभास और यश को निमंत्रण भेजा गया है।

इन हस्तियों को भी मिला बुलावा

खेल जगत से सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी आमंत्रित किया गया है। इनके अलावा प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है. चित्रकार वासुदेव कामत, इसरो के निदेशक नीलेश देसाई और कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को भी निमंत्रण भेजा गया है।

रोहित और विराट के लिए मुश्किल होगा कार्यक्रम में आना

रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए इस आयोजन का हिस्सा बनना थोड़ा मुश्किल होगा। दरअसल 25 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होनी है। टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड एक बेहद मजबूत टीम है। जब राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा तब रोहित और विराट इंग्लैंड की चुनौती से निपटने की तैयारी कर रहे होंगे।ऐसे में इन दोनों के लिए मैच से दो दिन पहले किसी भी तरह के कार्यक्रम में हिस्सा लेना संभव नहीं होगा।