जंगल में पशुपालक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पैर की हड्डियां टूटीं

 पशुपालक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
 
जंगल में पशुपालक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पैर की हड्डियां टूटीं

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के बोदलपुर गांव के जंगल में पशुओं की देखरेख कर रहे पशुपालक पर हमलावरों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में रामअवतार गंभीर रूप से घायल हो गए। कुल्हाड़ी के वार से उनके पैर की हड्डियां टूटकर बाहर निकल आईं। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद परिजनों ने घायल रामअवतार को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि घायल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नौगढ़ पुलिस आरोपियों की तलाश और उनके खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। पुलिस घटना के कारणों और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।