Chandauli News: चन्दौली के जिलाधिकारी नाराज, अधिकारियों को दिया 15 दिन का अल्टिमेटम

 
Chandauli News: चन्दौली के जिलाधिकारी नाराज, अधिकारियों को दिया 15 दिन का अल्टिमेटम
संवाददाता - चन्दन सिंह

चन्दौली। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने जिला अस्पताल चंदौली परिसर में चल रहे कार्यों और जनसामान्य को हो रही असुविधा के मद्देनजर अवैध अतिक्रमण तथा वाटर लागिंग आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण कर मानक एवं गुणवत्ता की जांच की। निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने मौके पर इस्तेमाल हुई सामग्री/ईंटो की गुणवत्ता टेस्ट रिपोर्ट तलब की।

Chandauli News: चन्दौली के जिलाधिकारी नाराज, अधिकारियों को दिया 15 दिन का अल्टिमेटम

कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को जिलाधिकारी की दो टूक, जिलाधिकारी ने कहा की अधीनस्थों पर न छोड़े सारा कार्य बल्कि मौके पर खुद उपस्थित रह कर सभी कार्य करवाएं। वहीं जिलाधिकारी ने कहा की बिना गुणवत्ता जांच के यदि कोई सामग्री उपयोग हुई तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने मेडिकल वेस्ट को परिसर से हटाए जाने हेतु सीएमएस को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया।

Chandauli News: चन्दौली के जिलाधिकारी नाराज, अधिकारियों को दिया 15 दिन का अल्टिमेटम

जिला अस्पताल की मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी ने सीएमएस पर नाराजगी जताई है। जिला अस्पताल के बाहर अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए जिलाधिकारी ने उन्हे 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। सभी दुकान वाले निर्धारित समय में अपनी दुकान और सामान स्वयं हटा लें अन्यथा उनका सारा सामान जब्त किया जाएगा। वाटर लागिंग की समस्या को लेकर जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल से सटे माइनर का मौके पर जाकर मुआयना किया।

chandauli news,chandauli news in hindi,chandauli news today,chandauli,chandauli crime news,chandauli police news,up chandauli news,up news,hindi news,chandauli latest news,chandauli crime news today,chandauli police,chandauli crime latest news,chandauli murder case news today,uttar pradesh news,chandauli today news,latest news,chandauli news hindi,abp news,chandauli video news,chandauli breaking news,chandauli shocking news

समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारियों को देर शाम तलब किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाई के राय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।